फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   on Imran Khan oath ceremony Navjot singh Sidhu sit next to POK president Masood Khan

पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिले सिद्धू, पीओके राष्ट्रपति के साथ बैठे नजर आए

Sat, 18 Aug 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Sat, 18 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
on Imran Khan oath ceremony Navjot singh Sidhu sit next to POK president Masood Khan

इमरान खान ने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके शपथग्रहण समरोह में हिस्सा लेने के लिए भारत से पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे । समारोह में पहुंचे सिद्धू ने पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर जावेद बाजवा के गले लगे। समारोह के दौरान उन्हें पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया। भारत और पाक के बीच पीओके को लेकर काफी सालों से विवाद जारी है। पीओके को भारत सरकार मान्यता नहीं देती है। सिद्धू के बाजवा से गले मिलने की देश में तीखी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

  
सिद्धू ने बाजवा को गले लगाकर अपनी पार्टी कांग्रेस को असहज कर दिया है। उनका ऐसा करना कांग्रेस के एक प्रवक्ता को पसंद नहीं आया। प्रवक्ता राशिद अल्वी ने एक चैनल पर कहा, 'यदि वह मुझसे सलाह लेते तो मैं उनको पाकिस्तान जाने से मना करता। वह दोस्ती के नाते गए हैं, लेकिन दोस्ती देश से बड़ी नहीं है। सीमा पर हमारे जवान मारे जा रहे हैं और ऐसे में पाकिस्तान सेना के चीफ को सिद्धू का गले लगाना गलत संदेश देता है। भारत सरकार को उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। भारत सरकार की सहमति से वह पाकिस्तान गए हैं।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'इमरान के शपथ में जो पाक जाएगा आतंकवादी कहलाएगा'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इमरान की ताजपोशी में शामिल होंगे सिद्धू, स्वामी बोले- पाक जाएंगे तो गद्दार समझे जाएंगे


इमरान खान ने फोन पर सिद्धू को अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया था। जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए पड़ोसी देश जाने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी इस यात्रा का भारत में काफी विरोध हुआ था। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि जो पाकिस्तान जाएगा उसे गद्दार कहा जाएगा। इसके बावजूद वह समारोह में हिस्सा लेने गए। सिद्धू के अलावा भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव और सुनील गावस्कर को भी आमंत्रण भेजा गया था जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। हालांकि सिद्धू का कहना था कि वह अमन चैन का संदेश लेकर पड़ोसी मुल्क गए हैं। उनका यह भी कहना था कि जोड़ने वाले का कद हमेशा बड़ा होता है।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed