फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sidhu wants to attend the swearing-in ceremony of Imran Khan, Swamy said his mind is not stable

इमरान की ताजपोशी में शामिल होंगे सिद्धू, स्वामी बोले- पाक जाएंगे तो गद्दार समझे जाएंगे

Tue, 14 Aug 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Sidhu wants to attend the swearing-in ceremony of Imran Khan, Swamy said his mind is not stable
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पाकिस्तान के उच्चायोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने इमरान खान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के समारोह में शामिल होने के लिए यह मुलाकात की थी। सिद्धू ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाने के लिए केंद्र की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


सिद्धू के पाकिस्तान जाने के निर्णय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज कसा है। उनका कहना है कि सिद्धू का दिमाग स्थिर नहीं है और यह उनके राजनीतिक करियर के लिए नुकसानदेह होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता वो स्थिर दिमाग के हैं। थोड़ा भी संतुलन दिमाग में है तो पाक नहीं जाएंगे। ये उनके लिए राजनीतिक करियर में बड़ा नुकसान होगा। इसको लोग गद्दारी समझेंगे, कोई माफ नहीं करेगा।'
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान ने सिद्धू को इस्लामाबाद में होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने का न्यौता 18 अगस्त को भेजा था। पाकिस्तान उच्चायोग जाने के बाद सिद्धू ने कहा था- 'मैं यहां कुछ औपचारिकताओं के लिए आया था। मैंने सरकार की अनुमति के लिए आवेदन किया है। सबकुछ अब भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर करता है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने इमरान के शपथग्रहण में शामिल होने की अपनी मंशा के बारे में गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया है। तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया खान का शपथग्रहण समारोह इस्लामाबाद के राष्ट्रपति भवन में होगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed