फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   now qandeel baloch' family can not forgive the son

पाक: 'अब कंदील का परिवार बेटे को माफ नहीं कर सकता'

Tue, 19 Jul 2016 08:17 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 19 Jul 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
now qandeel baloch' family can not forgive the son
- फोटो : बीबीसी
कंदील बलोच का परिवार, उसकी हत्या के लिए गिरफ्तार किए गए बेटे को माफ नहीं कर सकता है। पाकिस्तान में ऐसे मामलों में कानूनी तौर पर माफी का प्रावधान है जिसके चलते 'ऑनर किलिंग' के कई दोषियों को सजा नहीं मिलती है। अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने ऐसे कानून प्रावधान को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय 26 साल की कंदील बलोच की शनिवार को उसके घर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कंदील के भाई वसीम बलोच को इस मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब इस्लामी धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल कवी की भूमिका की भी जांच हो रही है।

कंदील की मौत के बाद क्या कहा मुफ्ती अब्दुल कवी ने

now qandeel baloch' family can not forgive the son
हालांकि उन्होंने इस मामले में अपने संबंध से पूरी तरह से इनकार किया है। कुछ हफ्ते पहले मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ बलोच की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिस पर पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ था।

हालांकि मुफ्ती अब्दुल ने कंदील की हत्या के बाद कहा था कि 'बलोच के साथ जो हुआ वह धार्मिक शख्सियतों का मजाक उड़ाने वालों के लिए एक सबक है।' इस बीच पाकिस्तानी हास्य अभिनेता जुनैद अकरम का फेसबुक पर पोस्ट किया 'दिस वन्स फॉर कंदील बलोच' वीडियो करीब 11,000 से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed