फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   New law needed to prevent corruption and money Laundering : Imran Khan

मनी लांड्रिंग व भ्रष्टाचार से निपटने के लिए नया कानून बनाने की जरूरत : इमरान खान

Sat, 01 Dec 2018 07:34 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Sat, 01 Dec 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
New law needed to prevent corruption and money Laundering : Imran Khan
इमरान खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश में मनी लांड्रिंग समेत अन्य भ्रष्टाचार गतिविधियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एक नया कानून बनाने जाने की जरूरत पर बल दिया है। उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियों से आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर और भी बुरा असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर में कहा गया है कि ऐसे कानून का मसौदा एक सप्ताह में तय कर लिया जाएगा। इसमें हवाला, हुंडी और अन्य गैरकानूनी लेन-देन एवं भ्रष्ट गतिविधियों से निपटने के मौजूदा प्रावधानों को मजबूत बनाया जाएगा। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक के दौरान इस संबंध में फैसला लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ने वैध माध्यमों के जरिए धन भेजने को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना पैकेज को भी मंजूरी दी। बैठक में तय किया गया कि धन शोधन रोधी अधिनियम 2010 समेत मौजूदा कानूनों में जरूरी संशोधन किए जाएंगे।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि बैंकिंग नियामक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान देश में फर्जी बैंक खाते खोलने और उसके परिचालन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed