{"_id":"57e317944f1c1b0502a83c7d","slug":"nawaz-sharif-talk-to-army-chief-before-speech-in-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में भाषण से पहले नवाज ने की सेना प्रमुख से बात","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
संयुक्त राष्ट्र में भाषण से पहले नवाज ने की सेना प्रमुख से बात
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
जनरल राहिल शरीफ
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण से पहले देश के प्रभावशाली सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ से टेलीफोन पर बातचीत की। ऐसे संकेत हैं कि वह भारत के साथ तनाव कम करने के लिए अपने कश्मीर राग को धीमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात दोनों ने कश्मीर की स्थिति और भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्ते पर चर्चा की। उड़ी में भारतीय सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते में काफी तनाव आ गया है।
विज्ञापन
इस हमले में 18 सैनिक शहीद हुए। शरीफ की योजना कश्मीर हिंसा को जोरशोर से उठाने की थी लेकिन उड़ी आतंकी हमले से स्थिति बदल गई है। इस हमले के बाद सीमापार आतंकवाद का मुद्दा छा गया है।
विज्ञापन