{"_id":"5a8a7ad64f1c1bca798ba809","slug":"nawaz-sharif-said-judiciary-military-had-become-his-enemies-and-want-to-take-revenge-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ ने सेना और न्यायपालिका को बताया दुश्मन, कहा- मैं डरने वाला नहीं","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ ने सेना और न्यायपालिका को बताया दुश्मन, कहा- मैं डरने वाला नहीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
nawaz sharif
पाकिस्तान से बेदखल किए गए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था और सेना उनके कितने ही खिलाफ क्यों न हो जाएं लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। पंजाब के सीखूपुरा जिले में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए 67 साल के नवाज ने कहा कि न्याय व्यवस्था और मिलिट्री उनकी दुश्मन बन गई है और उनसे बदला लेना चाहती है लेकिन वो हर साजिश का सामना करेंगे।
विज्ञापन
नवाज ने अपने समर्थकों से कहा कि वह उन्हें मिलिट्री और न्याय व्यवस्था से जीतने के लिए अपना समर्थन दें। चूंकि ये दोनों ही पिछले 70 सालों से देश का नाश कर रहे हैं। आपको बता दें कि शरीफ और उनका परिवार लंदन में अपनी प्रॉपर्टी के कारण परेशानियों का सामना कर रहा है। शरीफ ने जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पनामा पेपर्स मामले में अयोग्य घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
शरीफ ने कहा कि यह सबसे क्रूर सिस्टम है जिसका वह पिछले 70 सालों से सामना करते आ रहे हैं। लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस सिस्टम को बदल दिया जाए। शरीफ ने कहा कि उन्हें जेल हुई क्योंकि उन्होंने परमाणु परीक्षण किये थे, बस यही उनका अपराध था। उन्हें बेदखल इसलिए किया गया क्योंकि वो देश के लिए CPEC के जरिये 56 बिलियन डॉलर का इनवेस्टमेंट लाए।
विज्ञापन