फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif Said, judiciary-military had become his enemies and want to take revenge against him

नवाज शरीफ ने सेना और न्यायपालिका को बताया दुश्मन, कहा- मैं डरने वाला नहीं

Mon, 19 Feb 2018 12:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif Said, judiciary-military had become his enemies and want to take revenge against him
nawaz sharif

पाकिस्तान से बेदखल किए गए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था और सेना उनके कितने ही खिलाफ क्यों न हो जाएं लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। पंजाब के सीखूपुरा जिले में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए 67 साल के नवाज ने कहा कि न्याय व्यवस्था और मिलिट्री उनकी दुश्मन बन गई है और उनसे बदला लेना चाहती है लेकिन वो हर साजिश का सामना करेंगे। 

विज्ञापन


नवाज ने अपने समर्थकों से कहा कि वह उन्हें मिलिट्री और न्याय व्यवस्था से जीतने के लिए अपना समर्थन दें। चूंकि ये दोनों ही पिछले 70 सालों से देश का नाश कर रहे हैं। आपको बता दें कि शरीफ और उनका परिवार लंदन में अपनी प्रॉपर्टी के कारण परेशानियों का सामना कर रहा है। शरीफ ने जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पनामा पेपर्स मामले में अयोग्य घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


शरीफ ने कहा कि यह सबसे क्रूर सिस्टम है जिसका वह पिछले 70 सालों से सामना करते आ रहे हैं। लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस सिस्टम को बदल दिया जाए। शरीफ ने कहा कि उन्हें जेल हुई क्योंकि उन्होंने परमाणु परीक्षण किये थे, बस यही उनका अपराध था। उन्हें बेदखल इसलिए किया गया क्योंकि वो देश के लिए CPEC के जरिये 56 बिलियन डॉलर का इनवेस्टमेंट लाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed