फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif returns pakistan to face Panama Papers scandal

पनामा पेपर्स मामले का सामना करने के लिए पाक लौटे नवाज शरीफ, आज कोर्ट में होंगे पेश

Tue, 26 Sep 2017 04:04 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Tue, 26 Sep 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif returns pakistan to face Panama Papers scandal
नवाज शरीफ

पनामा पेपर्स मामले में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करने के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (67) सोमवार को ब्रिटेन से अपने देश लौट आए। वह खुद पर लगे आरोपों का बचाव करने के लिए मंगलवार को कोर्ट में पेश होंगे।

विज्ञापन


शरीफ ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और छोटे भाई व पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की सलाह पर पाकिस्तान लौटने का फैसला किया है। शरीफ के प्रवक्ता आसिफ किरमानी ने सोमवार को बताया कि पार्टी नेताओं और सलाहकारों से परामर्श के बाद नवाज शरीफ पनामा पेपर्स मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों का बचाव करने के लिए मंगलवार को कोर्ट में पेश होंगे।
विज्ञापन


 पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पिता केवल जनता के लिए इन आरोपों का सामना करने मुल्क लौटे हैं। शरीफ बीते 31 अगस्त से ही लंदन में अपनी पत्नी कुलसुम नवाज के साथ थे जो वहां गले के कैंसर का इलाज करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पनामा पेपर्स मामले में नाम आने के बाद शरीफ को प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। कोर्ट ने पिछले हफ्ते पनामा पेपर्स मामले में शरीफ और उनकी बेटी मरियम व दामाद सफदर को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ पनामा पेपर्स मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed