फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif must do himself in jail, supervising his barracks

पाकिस्तान: नवाज शरीफ को जेल में खुद ही करनी होगी अपने बैरक की देखरेख

Fri, 04 Jan 2019 01:01 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 04 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif must do himself in jail, supervising his barracks
Nawaz Sharif, Pakistan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल में खुद ही अपने बैरक की देखरेख करनी होगी। दरअसल, पंजाब प्रांत की सरकार ने उन्हें सहायक के तौर पर कोई कैदी देने से इनकार कर दिया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के जेल के महानिरीक्षक शाहिद सलीम बेग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 
उनके मुताबिक, सरकार ने यह फैसला लिया है कि उन्हें अर्दली के रूप में जेल से कोई कैदी नहीं मिलेगा, जो शरीफ के बैरक की देखरेख व उनके छोटे-मोटे काम कर सके। जेल प्रमुख ने कहा कि अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में सात साल का सश्रम कारावास काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री को अन्य कैदियों की तरह खुद ही अपना हर काम निपटाना होगा। 
विज्ञापन


पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवार के समक्ष डॉन को उन्होंने बताया कि शरीफ का मामला अत्यधिक संवेदनशील है और उन्हें जेल में अपने बैरक के बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि शरीफ पर किसी भी प्रकार की सख्ती नहीं है। जेल मैनुअल बुजुर्ग कैदियों को कुछ रियायतें देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed