फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz Sharif blamed by Pervez Musharraf for kargil withdrawal

परवेज मुशर्रफ ने साधा नवाज शरीफ पर निशाना, कहा- कारगिल से सेना पीछे हटाने के लिए जिम्मेदार

Wed, 16 May 2018 10:48 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 16 May 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif blamed by Pervez Musharraf for kargil withdrawal

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ ने निर्वासित पीएम नवाज शरीफ पर 1999 में कारगिल युद्ध में भारत के दबाव में आने का आरोप लगाया है। मुशर्रफ ने कहा कि कारगिल सेना को पीछे हटाने के लिए नवाज शरीफ जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय पाकिस्तानी सेना ‘मजबूत स्थिति’ में थी उस समय शरीफ ने भारत के दबाव में यह कदम उठाया।

विज्ञापन


कारगिल युद्ध के दौरान सेना प्रमुख रहे मुशर्रफ ने भी मांग की कि 2008 मुंबई हमलों पर विवादित बयान देने के लिए नवाज शरीफ पर राजद्रोह का केस चलाना चाहिए। फिलहाल दुबई में रह रहे 74 वर्षीय रिटायर्ड जनरल मुशर्रफ पर पाकिस्तान में कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें इलाज के लिए पिछले साल दुबई जाने की अनुमति मिली थी। मुशर्रफ ने शरीफ के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कारगिल युद्ध के बारे में पाकिस्तानी सेना ने उनको भरोसे में नहीं लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed