{"_id":"599766ae4f1c1b72658b4b47","slug":"nawaz-sharif-and-sons-did-not-appear-before-anti-corruption-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनामा केस: पूछताछ के लिए नवाज और उनके बेटे नहीं हुए ACB के सामने पेश","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पनामा केस: पूछताछ के लिए नवाज और उनके बेटे नहीं हुए ACB के सामने पेश
एजेंसी, लाहौर
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:44 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके दोनों बेटे मनी लॉन्ड्रिंग और पनामा पेपर मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक संस्था के समक्ष पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक संस्था एनएबी की दस सदस्यीय टीम शरीफ का बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को रावलपिंडी से लाहौर पहुंची थी, लेकिन कार्यालय बंद होने तक शरीफ और उनके बेटे वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
एनएबी के एक अधिकारी ने बताया कि शरीफ और उनके बेटों को जांच के लिए आज लाहौर स्थित कार्यालय में आना था, लेकिन हमें शरीफ के कार्यालय द्वारा सूचित किया गया कि वे नहीं आ रहे हैं। इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि एनएबी दोबारा समन जारी करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने शरीफ को संयुक्त अरब अमीरात में उनके बेटे की कंपनी में वर्क परमिट रखने के लिए अयोग्य करार दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने एनएबी को दिया था जांच का आदेश
सर्वोच्च अदालत ने शरीफ, उनके दो बेटे हुसैन और हसन, बेटी मरयम, दामाद सफदर और रिश्तेदार इशाक डार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के अन्य मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को जांच का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनएबी ने शरीफ और उनके बेटों को लाहौर कार्यालय में पूछताछ के लिए समन जारी किए थे।