{"_id":"9fcfd406bb44337e83a9a3ef2208b2d7","slug":"nawaz-sharif-and-barak-obama-meets","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 पर ओबामा ने नवाज को लताड़ा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
26/11 पर ओबामा ने नवाज को लताड़ा
Updated Thu, 24 Oct 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरी्फ ने कहा है कि पाकिस्तान को अपना घर संभालना होगा और बीते वर्षों में ऐसा नहीं किए जाने की कीमत आज उनका देश चुका रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा से बातचीत के बाद उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को अपना घर संभालना होगा। ऐसा बीते कुछ वर्षों में नहीं किया गया जिसका नतीजा आज हम देख रहे हैं, पूरी कौम भुगत रही है।”
दोनों नेताओं के बीच बातचीत में ओबामा ने नवाज़ शरीफ़ से पूछा कि मुंबई हमलों के दोषियों के खिलाफ पाकिस्तान ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
ओबामा ने नवाज़ शरीफ से दहशतगर्दी से निपटने की रणनीति और डॉक्टर शकील अफ़रीदी के बारे में बात की।
"दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि हमें चरमपंथ रोकने के लिए ऐसे नए तरीके ढ़ूंढने होंगे जिससे पाकिस्तान की संप्रुभता को ठेस नहीं पहुंचे।"
मुलाक़ात में कोई बड़े फ़ैसले या एलान तो नहीं हुए लेकिन आर्थिक और सामरिक मामलों पर बातचीत हुई। दोनों ही नेताओं ने जो भी संवेदनशील मामले थे उन्हें भी टेबल पर रखा।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने ड्रोन हमलो का भी मुद्दा काफ़ी ज़ोर-शोर से उठाया और कहा कि इन मुद्दों को उठाकर वो किसी पर एहसान नहीं कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता और सम्मान के लिए जो ज़रूरी था वो उन्होंने किया।
विज्ञापन
ड्रोन हमले
बैठक के बाद ओबामा ने अपने वक्तव्य में पाकिस्तान को सहयोग का आश्वासन तो दिया लेकिन ड्रोन हमलों को बंद करने के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।
ओबामा ने कहा, “दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि हमें चरमपंथ रोकने के लिए ऐसे नए तरीके ढ़ूंढने होंगे जिससे पाकिस्तान की संप्रुभता को ठेस नहीं पहुंचे।”