फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   nawaz says Kashmir is the root of all the problems

नवाज ने फिर छेड़ा कश्मीर राग, कहा- यही है सारी समस्या की जड़

Sun, 16 Oct 2016 06:53 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 06:53 AM IST
विज्ञापन
nawaz says Kashmir is the root of all the problems
- फोटो : bbc

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  ने शनिवार को कहा कि अगर नई दिल्ली कश्मीर मसले का समाधान करने को तैयार है तो पाकिस्तान भारत के साथ वार्ता को तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण कश्मीर मुद्दा है।

विज्ञापन


शरीफ ने यह बात अजरबैजान के बाकू में संवाददाताओं से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने लंबित मुद्दों पर चर्चा के लिए पेशकश की थी लेकिन भारत ने जवाब नहीं दिया। शरीफ अजरबैजान के तीन दिन के दौरे पर हैं।
विज्ञापन

 
बकौल शरीफ, ‘क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण कश्मीर है और मुद्दे के समाधान के लिए भारत को गंभीरता अवश्य दिखानी चाहिए। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के आरोपों को खारिज कर दिया कि जम्मू एंड कश्मीर के उड़ी में भारतीय सैन्य शिविर पर हमले में पाकिस्तान का हाथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ ने कहा कि घटना के छह घंटे के भीतर भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगा दिए। नियंत्रण रेखा के पार कोई घुसपैठ नहीं हुई। सनद रहे कि पिछले महीने हुए उड़ी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed