{"_id":"5b48fe6c4f1c1b3b5a8b4761","slug":"nawaz-maryam-sharif-arrested-inside-the-ship-like-filmy-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में जहाज के अंदर ही हुई नवाज-मरियम की गिरफ्तारी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
फिल्मी अंदाज में जहाज के अंदर ही हुई नवाज-मरियम की गिरफ्तारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की लंदन से लौटते ही एयरपोर्ट पर भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तारी बड़े ही नाटकीय अंदाज में की गई। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के वरिष्ठ नेता नवाज शरीफ की मौजूदगी वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट संख्या ईवाई 243 अपने तय समय से करीब 3 घंटा देरी के साथ 9.15 बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल एयरपोर्ट पर उतरी।
विज्ञापन
तत्काल ही फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) और भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के अधिकारियों ने फोर्स के साथ जहाज को घेर लिया और नवाज व मरियम को छोड़कर अंदर बैठे सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। इसके बाद करीब दर्जन भर सुरक्षाकर्मियों ने जहाज के अंदर से ही नवाज व मरियम को हिरासत में लिया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार, दोनों ने बिना किसी विरोध के खुद को गिरफ्तार होने दिया।
विज्ञापन
हालांकि शरीफ ने एयरपोर्ट लाउंज में खड़ी पुलिस की गाड़ी में बैठने से इनकार किया। तीन सदस्यीय एफआईए टीम ने दोनों के पासपोर्ट अपने कब्जे में लेकर सील कर दिए और इसके बाद उन्हें हज लाउंज में शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर से मिलने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
बढ़ेंगी मुश्किल, अभी दो और मामलों में आएगा फैसला
नवाज शरीफ परिवार की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। अभी उन पर अल-अजीजिया स्टील मिल्स और फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट के मामले में मनी लांड्रिंग, टैक्स चोरी और संपत्ति छिपाने के दो मामले चल रहे हैं, जिनमें उन्हें सजा मिलना तय माना जा रहा है।
रोक के बावजूद शहबाज शरीफ ने निकाली रैली
लाहौर में धारा 144 लागू होने के बावजूद नवाज शरीफ के छोटे भाई व पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने समर्थकों के साथ रैली निकाली। दोपहर बाद लाहौरी गेट से शुरू हुई रैली कुछ किलोमीटर दूर तक चली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोकने के लिए लगाए गए कंटेनरों को भी एकतरफ हटा दिया। एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर पुलिस ने जबरन उन सभी को रोक दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पंजाब की कार्यवाहक सरकार और शरीफ की पार्टी के बीच रैली को एयरपोर्ट तक पहुंचने की डील होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हमें शीर्ष स्तर से आदेश दिए गए थे कि शहबाज की रैली में शामिल होने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी है।
पसोपेश में रही पाकिस्तान की एजेंसियां
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तान में सरकारी एजेंसियां भारी पसोपेश में रहीं। जांच एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के पास नवाज शरीफ की गिरफ्तारी का वारंट मौजूद था। लाहौर पहुंचते ही गिरफ्तारी की बात भी तय थी। हालांकि विमान के अंदर या बाहर गिरफ्तारी करने के सवाल पर असमंजस में थे। नैब के पंजाब निदेशक ने नैब अध्यक्ष से शरीफ और मरियम की गिरफ्तारी के बाद लाहौर से रावलपिंडी के जेल ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर मंगवाए। बाद में दोनों को विमान से इस्लामाबाद भेज दिया गया।
विमान पकड़ने से पहले बच्चों को लेकर भावुक थीं मरियम
मरियम नवाज ने लंदन से निकलने से पहले बच्चों को अलविदा कहते समय एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि मैंने बच्चों से कहा है कि वो जुल्म के सामने डटे रहें लेकिन बच्चे तो बच्चे हैं। बड़ों के लिए भी अलविदा कहना मुश्किल होता है।
आंखों के सामने सलाखें दिख रही हैं
नवाज ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके पाकिस्तान लौटने की बात कही थी। उन्होंने अपनी सजा के पीछे राजनीतिक वजहों को जिम्मेदार बताया था।
उन्होंने कहा कि अपनी आंखों के सामने मुझे जेल की सलाखें दिख रही हैं, फिर भी मैं पाकिस्तान लौट रहा हूं।