{"_id":"8fdff1326de460ee4712873deca500c9","slug":"nasir-will-new-nsa-of-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैन्य अधिकारी नासिर होंगे पाक के नए एनएसए ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पूर्व सैन्य अधिकारी नासिर होंगे पाक के नए एनएसए
एजेंसी / इस्लामाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2015 05:20 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल नासिर खान जंजुआ को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया जाएगा। वह पाक के वर्तमान एनएसए सरताज अजीज की जगह लेंगे। माना जा रहा है कि देश के सुरक्षा मामलों में सेना की पकड़ मजबूत बनाने के लिए इस अहम पद पर उनकी नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में भारत और पाक के बीच प्रस्तावित एनएसए स्तर की वार्ता अंतिम क्षणों में रद्द हो गई था। नासिर इसी महीने के शुरुआत में सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
अजीज एनएसए के साथ ही पाक विदेश मामलों के सलाहकार भी हैं। सूत्रों के मुताबिक 86 वर्षीय अजीज को एनएसए की जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि वह विदेश मंत्रालय के कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकें। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पूर्व सैन्य अधिकारी के एनएसए बनाए जाने की झिझक को दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, 1999 में सेना ने तख्ता पलट कर शरीफ को अपदस्थ कर दिया था। उन्होंने बताया कि पाक पीएम के अमेरिका दौरे के बाद इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।