फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Mysterious banners in Pakistan urge army chief Raheel Sharif to contest election

रातभर में पाक सेनाध्यक्ष के बैनर-पोस्टर से पटे शहर, अबकी बार चुनाव लड़ने की अपील

Sun, 06 Nov 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
Mysterious banners in Pakistan urge army chief Raheel Sharif to contest election
- फोटो : file photo

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक बार फिर सेनाध्यक्ष राहील शरीफ के समर्थन में चुनावी पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में अपील की गई हैं कि राहील 2018 में होने वाले आम चुनाव में बतौर उम्मीदवार उतरें। राहील के लिए पोस्टरों में ये अपील अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखी गई है। राहील शरीफ इसी 29 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। 

विज्ञापन


पाक मीडिया के मुताबिक पोस्टरों में ये भी कहा गया है, कि पाक संसद उस कानून में संसोधन करे जिसमें कहा गया है कि सेना का कोई भी अधिकारी रिटायर होने के दो साल बाद ही राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


ऐसा पहली दफा नहीं है जब राहील शरीफ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। बीती जुलाई में भी उनकी तस्वीर के साथ पाकिस्तान के बड़े शहरों में पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन इसबार फर्क यह है कि चुनाव लड़ने की अपील की गई है और उस वक्त उनसे पाक में तख्तापलट करने की अपील की गई थी। मसलन, एक बार फिर से पाक में सेना का शासन लगाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर किसने लगाए रात भर में पोस्टर?

Mysterious banners in Pakistan urge army chief Raheel Sharif to contest election

मजे की बात यह है कि सुरक्षा के बंदोबस्त होने के बावजूद रात भर में ही सभी जगह राहील के पोस्टर लगा दिए गए। राहील के समर्थन वाले पोस्टर और बैनर करांची, लाहौर, क्वेटा, पेशावर, हैदराबाद, रावलपिंडी, सारगोधा और फैसलाबाद में लगाए गए।

फरवरी में राहील ने जब अपने रिटायरमेंट की खबर बताई थी तब भी उनके समर्थन में पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। तब अपील की गई थी कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए।

पहले लगाए गए पोस्टरों के पीछे 'मूव ऑन पाकिस्तान' पार्टी का नाम सामने आ रहा है। इस पार्टी के चेयरमैन फैसलाबाद के कारोबारी मोहम्मद कामरान बताए जाते हैं। पार्टी पाकिस्तान के चुनाव आयोग में भी पंजीकृत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed