फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   musharraf's life 'in danger': pak home ministry

मुशर्रफ़ की जान को 'ख़तरा': पाक गृह मंत्रालय

Tue, 11 Mar 2014 01:22 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
musharraf's life 'in danger': pak home ministry

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति सेवानिवृत्त जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ की जान को अल-क़ायदा या तहरीक-ए-तालिबान जैसे चरमपंथी संगठनों से ख़तरा है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय को ख़ुफ़िया विभाग से इस तरह की जानकारी हासिल हुई है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार इस बात की आशंका है कि पूर्व गवर्नर सलमान तासीर की तरह परवेज़ मुशर्रफ़ को भी सुरक्षा एजेंसियों के अंदर बैठे चरमपंथी विचार धारा के लोगों के ज़रिए निशाना बनाया जा सकता है। उधर मुशर्रफ़ के वकील का कहना है कि अदालत से उनके मुवक्किल की सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही वह मंगलवार को अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन


ख़ुफ़िया विभाग के ज़रिए दी गई रिपोर्ट में साफ़ तौर पर कहा गया है कि 'ऐसा लगता है कि चरमपंथियों से हमदर्दी रखने वाले लोग मुशर्रफ़ के सुरक्षा क़ाफ़िले में शामिल हो गए हैं ताकि उनका क़त्ल किया जा सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने किया सतर्क

musharraf's life 'in danger': pak home ministry

गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मिली ख़ुफ़िया जानकारी के अनुसार चरमपंथियों ने पहले से ही अस्पताल से अदालत जाने वाले तमाम रास्तों की जाँच-पड़ताल कर ली है और काफ़ी प्रशिक्षित चरमपंथियों को मुशर्रफ़ के सुरक्षा क़ाफ़िले के पीछे लगा दिया गया है।

गृह मंत्रालय के ज़रिए पंजाब के गृहसचिव और इस्लामाबाद के पुलिस कमिश्नर समेत सभी उच्च अधिकारियों को इस संभावित ख़तरे की जानकारी दे दी गई है।

पाकिस्तान के एक निजी चैनल पर गृह मंत्रालय के इस ख़त को दिखाया जा रहा है लेकिन गृह मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर ऐसे किसी ख़त के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

गृह मंत्रालय के ज़रिए भेजे गए ख़त में कहा गया है कि मुशर्रफ़ पर अदालत परिसर के अंदर या अदालत के बाहर हमले हो सकते हैं या फिर उनके क़ाफ़िले के रास्ते में बम लगाए जा सकते हैं।

दूसरी तरफ़ परवेज़ मुशर्रफ़ के वकील बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ़ ने बीबीसी से बातचीत के दौरान कहा कि गृह मंत्रालय के ख़त के बारे में उन्हें जानकारी मिली है और अब अदालत की ओर से उनकी सुरक्षा की गारंटी के बाद ही वह अदालत में पेश होंगे।

'स्थिति गंभीर'

musharraf's life 'in danger': pak home ministry

बैरिस्टर सैफ़ का कहना था कि मुशर्रफ़ की सेहत का मामला तो अपनी जगह है लेकिन अब तो उनकी सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि ये एक नई स्थिति है जो कि बहुत ही गंभीर है और अदालत तथा सरकार दोनों को इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।

मंगलवार को मुशर्रफ़ की अदालत में पेशी के बारे में उनके वकील का कहना था, ''मंगलवार को भी हम वही तरीक़ा अपनाएंगे जो हम पहले करते थे। पहले भी क्लिक करें अदालत जब मुशर्रफ़ को पेशी के लिए बुलाती थी तो हम पहले उनकी सुरक्षा की ज़मानत मांगते थे और फिर संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें अदालत में पेश किया जाता था।''

ग़ौरतलब है कि पांच मार्च को मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ ग़द्दारी के मुक़दमे की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने कहा था कि हालात जैसे भी हों मुलज़िम को 11 मार्च को अदालत में पेश होना पड़ेगा और उस दिन उन पर चार्जशीट दायर की जाएगी।

इसी पेशी पर मुशर्रफ़ के वकीलों की टीम में शामिल अहमद रज़ा क़सूरी ने अदालत में एक ख़त पढ़कर सुनाया जो कथित तौर पर चरमपंथियों के ज़रिए लिखा गया था। उनके अनुसार उस ख़त में उन वकीलों से कहा गया था कि वो मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ ग़द्दारी के मुक़दमे में मुशर्रफ़ की पैरवी करना छोड़ दें वर्ना उन्हें और उनके परिजनों को निशाना बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed