{"_id":"f0afae54-945c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"musharraf-arrived-at-karachi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मुशर्रफ़ का जहाज़ कराची पहुँचा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: मुशर्रफ़ का जहाज़ कराची पहुँचा
Updated Sun, 24 Mar 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ रविवार को दुबई से पाकिस्तान के शहर कराची पहुंच गए।
जब उनका जहाज कराची हवाई अड्डे पर उतरा तो उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
पाकिस्तान रवानगी से पहले दुबई में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुशर्रफ़ ने कहा कि वो कराची हवाई अडडे पर ही आम सभा करेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि अब वो जिस दुनिया में जा रहें हैं वहां ढेर सारी समस्याएं हैं लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि वो उनका सामना करेंगे और उन समस्याओं को निबटाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
हवाई अड्डे पर जलसा
पुराने कार्यक्रम के अनुसार परवेज़ मुशर्रफ़ को कराची पहुंचने के बाद शाम लगभग पांच बजे पाकिस्तान के क़ायदे-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना की मज़ार के क़रीब एक मैदान में आम सभा करना था लेकिन प्रशासन ने अंतिम समय में उनको इसकी इजाज़त नहीं दी।
मुशर्रफ़ की पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की कराची में प्रवक्ता आसिया इसहाक़ ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया कि कराची प्रशासन ने उन्हें शनिवार की रात जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से जिन्ना की मज़ार के पास वाले मैदान में रैली करने की इजाज़त नहीं दी सकती है।
विज्ञापन
आसिया इसहाक़ के अनुसार नए कार्यक्रम के अनुसार मुशर्रफ़ हवाई अड्डे के पास ही अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे जहां प्रशासन से अनुमति लेने की कोई ज़रूरत नहीं।
प्रशासन की आलोचना करते हुए आसिया इसहाक़ ने कहा कि उन्हें चार दिन पहले ही जिन्ना मज़ार के पास जलसा करने की इजाज़त मिल गई थी और पार्टी ने ढेर सारे पैसे ख़र्च करके पूरी तैयारी भी कर ली थी लेकिन प्रशासन ने अचानक अंतिम समय में अपना फ़ैसला बदल लिया।
कराची पुलिस के अनुसार मुशर्रफ़ की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने ये फ़ैसला किया है।
पुलिस ने कहा कि परवेज़ मुशर्रफ़ की पार्टी के अधिकारियों की इसकी सूचना दे दी गई है और पार्टी ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है और प्रशासन के फ़ैसले पर सहमति जताई है।