{"_id":"5ba2d0ae867a557f70416ced","slug":"mumbai-terror-attack-mastermind-hafiz-saeed-to-approach-lahore-high-court-to-retrieve-frozen-assets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब्त संपत्तियां छुड़वाने कोर्ट जाएगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जब्त संपत्तियां छुड़वाने कोर्ट जाएगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक हाफिज सईद ने अपनी जब्त संपत्तियों के लिए पाकिस्तान सरकार के साथ अदालती लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सईद अपने दोनों संगठनों जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) की जब्त संपत्तियों को रिलीज कराने के लिए अदालत में याचिका लगाने जा रहा है। जेयूडी के एक प्रवक्ता अहमद नदीम ने बुधवार को बताया कि ये निर्णय इन दोनों संगठनों को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की तरफ से देश में अपनी गतिविधियां जारी रखने की अनुमति मिलने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल राष्ट्रपति के जरिए अध्यादेश जारी कराकर जेयूडी और एफआईएफ की करीब 184 बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया था। ये कार्रवाई इन संगठनों को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की तरफ से प्रतिबंधित सूची में रखने के बाद लिया गया था।
विज्ञापन
कार्रवाई की जद में आई इन बिल्डिंगों में स्कूल, अस्पताल और क्लीनिक शामिल थे, जिनके संचालन के लिए सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। इसके अतिरिक्त सरकार ने दोनों संगठनों के चंदा जुटाने पर रोक लगाते हुए उनके सभी बैंक खाते भी जब्त कर लिए थे।
पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने सरकार की उस अपील को नामंजूर कर दिया था, जिसमें लाहौर हाईकोर्ट के 5 अप्रैल को जारी अंतरिम आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में इन दोनों संगठनों को जनकल्याण के कार्य जारी रखने की इजाजत देते हुए सरकार पर सामाजिक कार्यों में हस्तक्षेप करने की रोक लगा दी थी।
लश्कर-ए-ताइबा के लिए भर्ती करता है जेयूडी
हाफिज सईद को सुरक्षा परिषद ने दिसंबर 2008 में आतंकी सूची में शामिल किया था। उसे पिछले साल पाकिस्तान में घर में नजरबंदी से रिहा किया गया था। सईद को वैश्विक आतंकी घोषित करते हुए 2012 में अमेरिका ने उसके ऊपर 1 करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा था।
सईद के समाजसेवी संगठन जेयूडी को लश्कर-ए-ताइबा का ही मुखौटा संगठन माना जाता है और ऐसी रिपोर्ट हैं कि लश्कर के लिए सईद जेयूडी के जरिए ही आतंकी भर्ती करता है। मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ही ली थी, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। जून 2014 में लश्कर को अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था।
सईद के समाजसेवी संगठन जेयूडी को लश्कर-ए-ताइबा का ही मुखौटा संगठन माना जाता है और ऐसी रिपोर्ट हैं कि लश्कर के लिए सईद जेयूडी के जरिए ही आतंकी भर्ती करता है। मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ही ली थी, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। जून 2014 में लश्कर को अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था।