पाकिस्तानी संसद में छलका हिंदू सांसद का दर्द, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में हिंदुओं की हालात बदतर है, ये मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार उठ चुका है। पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद लाल माल्ही ने हिंदुओं के साथ होने वाली ज्यादतियों का मसला जोरशोर से उठाया। लाल माल्ही खुद भी हिंदू हैं।
इन दिनों पाकिस्तान की संसद का बजट सत्र चल रहा है, हालांकि वहां चर्चा भारत और उसकी नीतियों की ही हो रही है। पाकिस्तानी संसद में अल्पसंख्यक हिंदू सांसदों का प्रतिनिधित्व भी है।
कई बार ऐसा मौका आता है कि मुसलमान सांसद भारत की आलोचना करते हुए अपने ही मुल्क के हिंदू सांसदों को निशाना बना देते हैं। शनिवार को भी नेशनल असेंबली में ऐसा ही वाकया पेश आया, जिसका पीटीआई सांसद लाल माल्ही ने पुरजोर विरोध किया।
माल्ही ने अपने भाषण में अपने साथी सासंदों का न केवल देशभक्ति की सीख दे डाली, बल्कि उन्हें सहिष्णुता का पाठ भी पढ़ा दिया। माल्ही का भाषण सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
सुनिए पाकिस्तानी हिंदू सांसद का दर्द भरा भाषण
लाल माल्ही ने अपने भाषण में कहा कि वह लगातार देख रहे हैं कि उन पर फिकरे कसे जा रहे हैं कि वह गाय की पूजा करने वाले हैं। नेशनल एसेंबली के सदस्य उन्हें हिंदू कहकर संबोधित करते हैं, आखिर वह भी पाकिस्तानी है इसका ख्याल रखा जाना चाहिए।
लाल माल्ही ने कहा कि उन्हें इस बात से दुख होता है कि किसी भी मुद्दे पर असेंबली के सदस्य हिंदुस्तान को की आलोचना करते हुए यहां रहने वाले हिंदुओं को निशाना बना देते हैं।
माल्ही ने अपने भाषण में हाल ही में पाकिस्तान में एक हिंदू युवक को जबरन मुसलमान बनाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर कोई भी सदस्य कुछ बोलने को तैयार नहीं होता है।
देखिए लाल माल्ही के भाषण का वीडियो-