फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   More than 100 members of TLP arrested in Pakistan for against asia bibi release

पाकिस्तान : आसिया बीबी की रिहाई का विरोध करने वाले टीएलपी के 100 से ज्यादा सदस्य गिरफ्तार

Sat, 24 Nov 2018 09:09 AM IST
भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर Updated Sat, 24 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
More than 100 members of TLP arrested in Pakistan for against asia bibi release

पाकिस्तान की पुलिस ने तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के 100 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में इस चरमपंथी इस्लामी पार्टी के प्रमुख भी शामिल हैं जिन्होंने ईसाई महिला आसिया बीबी को अदालत से मिली रिहाई के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पिछले महीने, तहरीक-ए-लब्बाक पाकिस्तान ने उच्चतम न्यायालय द्वारा ईशनिंदा मामले में आसिया बीबी को बरी किए जाने के फैसले के विरोध में बड़े पमाने पर प्रदर्शन किए थे। 

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने टीएलपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें पार्टी प्रमुख खादिम हुसैन रिजवी भी शामिल हैं। उसे लाहौर से पकड़ा गया है। ' उन्होंने बताया कि सरकारी अधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार की देर रात रिजवी से बातचीत करके उन्हें 25 नवंबर का प्रदर्शन टालने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


संघीय सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, “खादिम हुसैन रजिवी को पुलिस ने लाहौर से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उनके 25 नवंबर के प्रदर्शन को रोकने से इंकार करने के बाद की गई है। यह कदम लोगों की जिंदगी , संपत्ति और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।' मंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि इस गिरफ्तारी का आसिया बीबी के मामले से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed