फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   missing clerics have reached Karachi :Pak media

लापता मौलवी कराची पहुंचे, 20 मार्च को लौटेंगे भारत- पाक मीडिया

Sat, 18 Mar 2017 10:51 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sat, 18 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
missing clerics have reached Karachi :Pak media
भारतीय मौलवी

पाकिस्तान में लापता दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह के दो मौलवी मिल गए हैं। पाक मीडिया के मुताबिक, लापता मौलवी कराची पहुंच चुके हैं और 20 मार्च को भारत पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

 



वहीं इस खबर के बाद मौलवी आसिफ निजामी के बेटे आमिर निजामी ने भारत सरकार के साथ फोन पर बात कर शुक्रिया अदा किया।
 
उन्होंने कहा कि 'मेरी अभी उनसे बात नहीं हुई है, पहले उनका फोन बंद आ रहा था, लेकिन अब घंटी जा रही है, उम्मीद है जल्द ही उनसे बात हो जाएगी।'
 


बता दें कि दोनों मौलवी दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह में रहते हैं। 15 मार्च को वह पाकिस्तान (लाहौर और कराची) से लापता हो गए थे। जिसके बाद दोनों को ढूढ़ने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास शुरू किए गए। भारत सरकार ने तुरंत यह मामला दिल्ली में पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया और इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के जरिये भी इसकी चर्चा की।

 

मौलवी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की हिरासत में हैं

missing clerics have reached Karachi :Pak media

वहीं इससे पहले खबर थी कि लापता मौलवी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की हिरासत में हैं। पाकिस्तान आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आसिफ निजामी और नजीम निजामी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने किसी अज्ञात जगह पर रखा है। हालांकि उन्हें हिरासत में लेने के पीछे की वजहों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

वहीं उनके परिवार के मुताबिक आसिफ को कराची जाने की इजाजत दे दी गई लेकिन अधूरे यात्रा कागजातों की वजह से नाजिम को लाहौर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। इसके बाद नाजिम लाहौर एयरपोर्ट से गायब हो गए जबकि आसिफ कराची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद लापता थे।

गौरतलब है कि आसिफ और नाजिम निजामी लाहौर में प्रसिद्ध दाता दरबार की यात्रा करने से पहले 8 मार्च को कराची अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। निजामुद्दीन दरगाह और दाता दरबार के गद्दीनशीं के एक दूसरे के यहां की यात्रा का पुरानी परंपरा रही है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed