फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Masood Azhar warns Pakistan Government for kneeling down in front of Donald Trump demands

ट्रंप के आगे झुकने पर अजहर ने चेताया, कहा- लोगों को डरा रहा पाकिस्तानी मीडिया

Thu, 11 Jan 2018 03:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
Masood Azhar warns Pakistan Government for kneeling down in front of Donald Trump demands
पाकिस्तान के आतंकी संगठक जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर ने पाकिस्तान की सरकार को अमेरिका की मांगों के आगे झुकने की वजह से चेतावनी दी है। इसकी वजह अमेरिका का सभी आतंकी संगठनों को खत्म करने की मंशा रखना है। अजहर का कहना है कि पाकिस्तानी मीडिया और बुद्धिजीवी ट्रंप की मांगें मानते हुए देश के लोगों को डरा रहे हैं।
विज्ञापन


मसूद का बयान उस समय आया है जब अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान को मिलने वाली सैन्य सहायता को यह कहते हुए देने से मना कर दिया है कि देश बिलियन डॉलर की सहायता के बदले केवल झूठ और धोखा देता है। इस कदम के बाद पाक को मिलने वाली 1.3 डॉलर बिलियन की सहायता को बंद कर दिया है। इसकी वजह से पाकिस्तानी मीडिया में इस मामले पर बातचीत शुरू हो गई है कि क्या देश आतंकी संगठन जैसे की हक्कानी नेटवर्क को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाएगा या नहीं।
विज्ञापन


जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में किसी तरह का आतंकी हमला नहीं करता है और देश के अंदर दान संबंधित गतिविधियां करता रहता है। मगर पड़ोसी देश अफगानिस्तान और भारत जैसले दूसरे देशों में होने वाले आंतकी हमलों में इसकी भूमिका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मसूद अजहर पाकिस्तान में रहता है और उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव को अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन का समर्थन हासिल था। इस प्रस्ताव को पिछले हफ्ते चीन ने चौथी बार रोक दिया था। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नोर्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम निश्चित रूप से मानते हैं कि वह एक बुरा व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed