{"_id":"5b53dab94f1c1b8f568b5c41","slug":"maryam-refuses-perposel-to-leave-her-father-and-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और पति को छोड़ मरियम ने रेस्ट हाउस जाने से किया इनकार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पिता और पति को छोड़ मरियम ने रेस्ट हाउस जाने से किया इनकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सत्ता से बेदखल पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने सिहाला रेस्ट हाउस जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता और पति के साथ उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में ही रहना चाहती हैं। 68 वर्षीय शरीफ और उनकी बेटी 13 जुलाई को लंदन से लाहौर लौटते वक्त हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
जियो न्यूज के मुताबिक जेल प्रशासन शरीफ की बेटी को रेस्ट हाउस भेजना चाहता है, क्योंकि अदियाला जेल में उन्हें महिला कैदियों वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक मरियम ने जेल अधिकारियों से कहा कि वह अपने पति और पिता के साथ अदियाला जेल में ही रहना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त ने कहा कि इस्लामाबाद के उपनगरीय क्षेत्र में सिहाला रेस्ट हाउस को उप-जेल में तब्दील किया गया है। दरअसल पाक की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी बेटी को लंदन में एवनफील्ड लग्जरी फ्लैटों के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया था। इस मामले में अदालत ने शरीफ को दस साल और मरियम को सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। मरियम के पति सफदर को भी एक साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन