{"_id":"80193e20-fe44-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"married-couple-made-to-sit-apart-in-pakistan-mcdonald","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी रेस्तरां में दंपति को साथ बैठने से रोका","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी रेस्तरां में दंपति को साथ बैठने से रोका
इसलामाबाद/एजेंसी
Updated Fri, 14 Sep 2012 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी देश के रेस्तरां में पति-पत्नी के पास बैठने पर पाबंदी नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में मैकडोनाल्ड के एक रेस्तरां में एक दंपति को अगल-बगल बैठने से रोक दिया गया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि ऐसा करने से रेस्तरां के ‘इसलामी पारिवारिक माहौल’ पर नकारात्मक असर पड़ेगा। यह घटना एक व्यवसायी नोमन अंसारी के साथ रविवार को कराची के एक मैकडोनाल्ड रेस्तरां में हुई। एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटते वक्त वह और उनकी पत्नी इस रेस्तरां में कुछ पेय पदार्थ पीने के लिए गए थे।
अंसारी जैसे ही अपनी पत्नी की बगल में बैठे, रेस्तरां के एक कर्मचारी ने उनसे सामने रखी कुर्सी पर बैठने को कहा। जब उन्होंने कर्मचारी से पूछा कि वह अपनी पत्नी की बगल में क्यों नहीं बैठ सकते हैं? कर्मचारी ने जवाब दिया, सर, ‘यह एक पारिवारिक रेस्तरां है। जोड़े का एक साथ बैठना मैकडोनाल्ड पाकिस्तान की नीति के खिलाफ है।’ अंसारी ने यह तक कहा कि वह शादीशुदा हैं, इस पर कर्मचारी ने कहा, ‘मुझे माफ कर दीजिए सर, लेकिन आप अगल-बगल नहीं बैठ सकते हैं।’
अपनी इस दास्तां को ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की वेबसाइट पर बयां करने वाले अंसारी ने इस मामले को दो मैनेजरों के सामने उठाने का फैसला किया। उन्होंने भी कहा कि यह नीति मैनेजमेंट ने ही बनाई है। अंसारी ने कहा कि सऊदी अरब में अपनी परवरिश के दौरान उन्होंने जोड़ों को अगल-बगल बैठते हुए देखा है, लेकिन इस घटना पर उन्हें हंसी भी आई और दुख भी हुआ।