पाक में प्रतिबंधित आतंकी संगठन फैला रहे ऑनलाइन आतंकवाद, 40 से अधिक समूह सक्रिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बावजूद यहां 40 से अधिक समूह सोशल मीडिया साइट, फेसबुक, व्हाट्स-एप, टेलीग्राम और फेसबुक पर अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
एफआईए को इन साइटों को बंद करने का काम सौंपा गया है। इन साइटों का इस्तेमाल लोगों को भर्ती करने, धन जुटाने और कठोर इस्लामी व्यवस्था को मूर्त रूप देने के लिए किया जाता है। इन पर भारत के कश्मीर और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक शियाओं के खिलाफ जिहाद के लिए सुन्नी समर्थकों को उकसाने वाली पोस्ट भी डाली जाती हैं।
पत्रकारों और कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी
इस बीच, पाकिस्तान में पाक सरकार, सेना व खुफिया एजेंसियों की आलोचना करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले कार्यकर्ताओं व पत्रकारों पर साइबर नीति लाने के संकेत भी मिले हैं। एफआईए ने ऐसे 70 से अधिक कार्यकर्ताओं की जांच की है जिनकी पोस्ट संवेदनशील थीं।
पाक साइबरस्पेस का नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ता और पत्रकारों के मुताबिक सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रतिबंधित संगठनों के समूहों पर निगरानी आसान नहीं है क्योंकि इनमें से कई समूह सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, कुछ खुफिया एजेंसियों द्वारा और कुछ मजहबी समूहों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। यही नहीं, कुछ समूह वोटों के लिए राजनेताओं द्वारा भी इस्तेमाल किए जाते हैं।