फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   malala shooter arrest.

मलाला को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2014 06:38 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
malala shooter arrest.

पाकिस्तान में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहीं मलाला यूसुफजई पर गोली चलाने वाला चरमपंथी गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


मलाला पर नौ अक्तूबर 2012 के दिन चरमपंथियों ने हमला किया था जिसमें उनके सिर पर चोट लगी थी।

स्कूल के रास्ते में मलाला को गोली लगी और उसके बाद मलाला की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। मलाला का इलाज पहले तो पाकिस्तान में हुआ जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन भेज दिया गया।
विज्ञापन


अब मलाला ब्रिटेन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और वो बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं।

2012 में हुआ था मलाला पर हमला

malala shooter arrest.

मलाला ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से भी दुनिया को संबोधित किया था। मलाला का नाम बीबीसी उर्दू के लिखी डायरियों से प्रकाश में आया था।

पाकिस्तान की स्वात घाटी में रहने वाली मलाला की डायरियां बेहद लोकप्रिय हुई थीं जिसमें उन्होंने पढ़ाई में हो रही मुश्किलों और चरमपंथियों के प्रभाव का जिक्र किया था।

इस डायरी के बाद मलाला को लोग जानने लगे और चरमपंथियों की धमकियां मिलनी शुरु हुईं।बाद में उन पर हमला किया गया जिसमें मलाला को काफी चोटें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed