फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Malala's hitmen secretly freed

धोखेबाज पाक, मलाला के साथ की 'एक और नाइंसाफी'

Fri, 05 Jun 2015 06:00 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Malala's hitmen secretly freed

मिरर की एक खबर के मुताबिक पाकिस्तान का धोखेबाज चेहरा एक बार फिर सामने आया है।

विज्ञापन


जहां एक ओर पकिस्तानी अफसर विजयी मुद्रा में मलाला के ऊपर हमले करने वाले दस में से आठ तालिबानियों को सजा देने और इंसाफ मिलने का दम्भ भरते दिखे थे। वही इस पूरी खबर को सिरे से नकारने वाली खबर सामने आई है।

उसके अनुसार दस मे से आठ नही बल्कि दो को ही सजा हुई है। और उस पर भी ये कि एक बंदी को जिसे पच्चीस साल की सजा हुई थी उसे सजा के एक हफ्ते के अंदर ही गुप्त रुप से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये तालिबानी इस पूरे हमले का मास्टरमांइड था। वहीं सूत्रों का कहना है कि ये ट्रायल पूरी तरह से विश्वसनीय नही है क्योंकि ट्रायल के दौरान एक वकील, जज, और आर्मी के अलावा वहां कोई भी अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वात घाटी में हुआ था मला पर हमला

Malala's hitmen secretly freed

खबर के मुताब‌िक मलाला के पर हमले के स‌िल‌स‌िले में इजहारुल्लाह और इसरार रेहमान नाम के दो तालिबानियों को ही सजा हुई है।

कहा गया क‌ि स्वात घाटी में उस वक्त ये दो लोग ही 9 अक्टूबर 2012 को मलाला पर हमले में शामिल थे। वही पाकिस्तानी अधिकारियो का कहना है कि किसी गलतफहमी और मीडिया की गलत रिपोर्टिंग के चलते ऐसा हुआ।

11 साल की उम्र में स्वाट घाटी की लड़कियो की शिक्षा की पैरवी करते हुए मलाल ने बीबीसी पर एक परिवर्तित नाम से ब्लॉग चलाया था। जिसके तीन साल बाद उस पर हमला हुआ।

इसके बाद विश्व भर मे लोग मलाला के साथ आगे आये और उसका साथ दिया। अमेरिका में लम्बे इलाज के बाद वो स्वस्थ हुई है। इसे पिछले साल 2014 में नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed