फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Malala reached his home in Pakistan, Weeping

पाकिस्तान में अपने पैतृक नगर पहुंच छलकी मलाला की आंखें

Sun, 01 Apr 2018 06:47 AM IST
एजेंसी, पेशावर
एजेंसी, पेशावर Updated Sun, 01 Apr 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
Malala reached his home in Pakistan, Weeping
Malala
सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसूफजई पाकिस्तान के स्वात घाटी में अपने पैतृक नगर पहुंचकर रो पड़ीं। लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाली मलाला को साल 2012 में तालिबान के आतंकवादियों ने सिर में गोली मार दी थी। वह इस घटना के बाद पहली बार पाकिस्तान आई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच 20 वर्षीय मलाला अपने माता-पिता के साथ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में शनिवार को एक दिन के दौरे पर पहुंची हैं। पाकिस्तान की सूचना राज्य मंत्री मरियम औरंगजेब यात्रा के दौरान मलाला के साथ थीं। अपने पैतृक नगर में मलाला अपने बचपन के दोस्तों और शिक्षकों से पांच साल बाद मिलीं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, ‘अपने लोगों से मिलकर मलाला की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह अपने घर जाने और दोस्तों से मिलने के दौरान एकदम भावुक हो उठी थीं।’ उन्होंने बताया कि मलाला थोड़ी देर तक अपने घर पर रुकने के बाद हवाई रास्ते से स्वात कैडेट कॉलेज गईं जहां वह एक समारोह को संबोधित करना था। इसके अलावा उनका सांगला जिले में लड़कियों के एक स्कूल का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई पूरी करने के बाद लौटेंगी पाकिस्तान

जियो न्यूज को शुक्रवार को दिए एक साक्षात्कार में मलाला ने बताया था कि जैसे ही वह अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी, वह स्थायी तौर पर पाकिस्तान वापस लौट आएंगी। मलाला ने कहा, ‘मेरी योजना पाकिस्तान लौटने की है क्योंकि यह मेरा देश है। जैसे किसी अन्य पाकिस्तानी नागरिक का अधिकार पाकिस्तान पर है, वैसे ही मेरा भी है।’ मलाला फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed