{"_id":"5ae17bd34f1c1b9b098b68cf","slug":"madeeha-gauhar-an-icon-of-independent-theatre-in-pakistan-died-at-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोबेल प्राइज के लिए नामित पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट का कैंसर से निधन","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नोबेल प्राइज के लिए नामित पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट का कैंसर से निधन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के स्वतंत्र रंगमंच का प्रतीक और भारत के लिए शांति की प्रचारक मदीहा गौहर का बुधवार को लाहौर में निधन हो गया। वह 61 साल की थीं और पिछले तीन सालों से कैंसर से लड़ रही थीं। गौहर पाकिस्तान की जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर 1984 में अजोका थियेटर की स्थापना की थी।
विज्ञापन
गौहर ने भारत के कई शहरों में भारतीय कलाकारों के साथ मंच साझा किया था। अजोका थियेटर में सामाजिक, मानव अधिकार, महिलाओं की शिक्षा, आनर किलिंग, महिलाओं का ऑपरेशन और धार्मिक अतिवाद के मुद्दे पर कई तरह के नाटक होते रहते हैं। गौहर और उनके नाटक अक्सर पाकिस्तानी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहते थे।
विज्ञापन
टोबा टेक सिंह, एक थी नानी, बुल्हा, लेटर्स टू अंकल सेम, होटल मोहनजोदारो और लो फिर बसंत आया उनके प्रसिद्ध नाटक थे। अजोका थियेटर ने दुनियाभर में अपने कार्यक्रम किये। भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, ईरान, इजिप्ट, यूएस और यूके में अजोका थियेटर ने यादगार कार्यक्रम किये।
विज्ञापन
अजोका थियेटर का प्रतिनिधित्व करने के लिए गौहर पहली ऐसी पाकिस्तानी थीं जिन्हें प्रीस्टीजियस प्रिंस क्लास अवॉर्ड मिला था। उन्हें 2005 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।