फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Loksabha election result 2019 Pakistan PM Imran Khan congratulate Narendra Modi on the victory

इमरान खान ने दी जीत की बधाई, पीएम मोदी ने कहा- अमन और विकास को दी प्राथमिकता

Fri, 24 May 2019 03:38 AM IST
सोनू शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 24 May 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election result 2019 Pakistan PM Imran Khan congratulate Narendra Modi on the victory
इमरान खान-प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचंड राजनीतिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। पूरी दुनिया से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई देते हुए कहा है, 'दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने के लिए हम तत्पर हैं।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी चुनावी जीत पर बधाई देने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र में अमन और तरक्की को तरजीह दी । 
विज्ञापन


मोदी ने ट्विटर पर कहा ,‘‘ मैं आपकी बधाई के लिये आभारी हूं । मैने हमेशा क्षेत्र में अमन और विकास को प्राथमिकता दी है ।’’ 

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के लिये बधाई देते हुए क्षेत्र में अमन और विकास के लिये मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed