{"_id":"7a3b587bf3bd0a3fbea87b8332dcbf50","slug":"loc-firing-pakistan-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा: गोलीबारी पर पाकिस्तान ने जताया विरोध","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नियंत्रण रेखा: गोलीबारी पर पाकिस्तान ने जताया विरोध
Updated Fri, 23 Aug 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजनयिक को तलब कर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी को लेकर अपना विरोध जताया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना की गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना का एक कप्तान मारा गया है।
पाकिस्तान के सरकारी टीवी के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में तैनात भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर इस घटना की कड़ी निंदा की है।
हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ा है। भारत और पाकिस्तान लगातार एक दूसरे पर संघर्षविराम का उल्लंघन करने के आरोप लगा रहे हैं।
भारत पिछले दिनों नियंत्रण रेखा पर अपने पांच सैनिकों की मौत के लिए पाकिस्तानी सेना को जिम्मेदार बताता है।
तनाव में इज़ाफ़ा
ताज़ा घटना पर भारतीय सेना ने श्रीनगर में बीबीसी संवाददाता रियाज मसरूर को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने ककसर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।”
लेकिन पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों के अनुसार ये घटना नियंत्रण रेखा पर सुकमा सेक्टर में घटी जो पाकिस्तान के उत्तरी इलाके सकरदू के करीब है।
ये घटना मंगलवार रात ग्यारह बजे के आसपास की बताई गई है जिसमें कप्तान सरफराज़ की मौत हो गई जबकि एक सिपाही यासीन गंभीर रूप से घायल हैं।
दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को भारत ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात के लिए अभी मुनासिब माहौल नहीं है। दोनों नेता जल्द ही संयुक्त राष्ट्र की बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले नवाज़ शरीफ ने राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में भारत से रिश्ते बेहतर करने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपनी ऊर्जा आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, अज्ञानता और बीमारियों के खिलाफ लड़ने पर खर्च करनी चाहिए।
विज्ञापन