फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   live: Pakistan elections 2018 voting begines Women come to vote in big numbers

Live पाकिस्तान चुनाव 2018: मतदान के दौरान बम ब्लास्ट में 31 की मौत, आईएसआईएस ने ली जिम्मेदारी

Wed, 25 Jul 2018 06:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
live: Pakistan elections 2018 voting begines Women come to vote in big numbers
पाकिस्तान में नई सरकार के लिए देश की अवाम मतदान कर रही है। मतदाता बड़ी संख्या में चुनाव के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। इस बार पाकिस्तान की में हो रहे चुनाव इसलिए भी खास हैं कि क्योंकि नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन से प्रधानमंत्री चेहरा शहबाज शरीफ, पीटीआई के मुखिया इमरान खान और पीपीपी बिलावल भुट्टो के बीच जबरदस्त जंग है। अभी तक आए चुनावी सर्वे में इमरान खान सबपर भारी पड़ रहे हैं। जबकि राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इसबार किसी को भी जनता बहुमत देने नहीं जा रही है। 
विज्ञापन


बहरहाल,आतंकी खतरे की आशंका के चलते ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां और 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 85 हजार पोलिंग बूथों पर 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। नेशनल असेंबली के लिए 3,459 प्रत्याशी और प्रांतीय विधानसभाओं में 8,396 उम्मीदवार उतर रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में आम चुनाव, बैलेट पेपर से ही होंगे। चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे। पाकिस्तान में वोटिंग वाले दिन ही शाम 6 बजे के बाद पोलिंग बूथ में मौजूद कर्मचारियों को वहीं पर वोटों की गिनती में लगा दिया जाता है। चुनाव नतीजे रात 9 बजे से ही आना शुरू हो सकते हैं, हालांकि आधी रात के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव अपडेट्स :

- पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए इमरान खान को समन जारी किया।

- बलूचिस्तान से लगे चमन प्रंत में अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, चार लोग घायल।

पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर वोट डालने पहुंचे।

- लाहौर के बूथ नंबर एनए-86 में महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें वोट देने से  रोका गया।

- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां ने पोलिंग स्टेशन एनए-124 पर मतदान किया।    

पाकिस्तान के मोहमंड आदिवासी जिले के बायजाई सब डिविजन में पहली बार महिलाएं वोट करने जा रही हैं। महिलाएं पांच किलोमीटर तक चलकर वोट डालने जा रही हैं।  

पीटीआई के मुखिया और प्रधानमंत्री के प्रबल उम्मीदवार इमरान खान का मतदान कैंसिल किया जा सकता है। चुनाव आयोग पाकिस्तान ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इमरान खान जब वोट डाल रहे थे तो उनके वोटिंग की पूरी प्रक्रिया वीडियो में कैप्चर हो गई जिसके बाद आयोग ने ईसीपी की "मतपत्र की गोपनीयता" कोड का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। 

पाकिस्तान में चल रहे मतदान के दौरान अलग-अलग हिंसाओं में अभी तक 34 लोग मारे गए हैं। क्वेटा में हुए आत्मघाती हमले में ही अभी तक 31 लोग मारे गए हैं जबकि 36 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेवारी ली है। पाकिस्तान में अलग-अलग क्षेत्रों में हिंसा और झड़प के कई मामले सामने आए हैं। 
 
महिला पोलिंग स्टेशन खिप्रो क्षेत्र- महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष पोलिंग स्टेशन में दो गुटों की झड़प में 7 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़ा दो मतदाताओं के बीच शुरू हुआ जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और वह पीपीपी और जीडीए के कार्यकर्ताओं तक पहुंचा उसके बाद हुई हिंसा में अब तक सात लोग घायल हो गए हैं। जीडीए की आबिद हिंगोर्जो की हालत नाजुक है उन्हें हैदराबाद के अस्पताल भेजा गया है। 

लाहौर: मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार लाहौर में मतदान केंद्र पर वोट डाला।

- क्वेटा में हुए आत्मघाती हमले में अबी तक 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। आईजी पुलिस मोहसिन बट्ट ने बताया कि मरने वालों में पुलिस अधिकारी सहित आम नागरिक भी शामिल हैं। जहां बलास्ट हुआ है वहां भारी संख्या में लोग वोट डालने के लिए एकत्रित थे। निशाना पुलिस वैन थी लेकिन बम आम लोगों पर जा गिरा।

-पाकिस्तान के क्वेटा की एनए-260 निर्वाचन  केंद्र पर हुए बम बलास्ट में मरने वालों की संख्या 15 से अधिक हुई जबकि घायलों की संख्या 22। पुलिस के अनुसार मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो सकती है।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पुलिस की गाड़ी को निशाना किया था लेकिन वह मतदान के लिए खड़े लोगों के बीच गिरा। 

पाकिस्तान के क्वेटा की एनए-260 निर्वाचन  केंद्र पर बलास्ट हुआ है। इस हमले में 5 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। 

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार इमरान खान भारा काहु ढोक जिलानी मतदान केंद्र पर  वोट डाला 

मुंबई हमले का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद लाहौर में मतदान किया। 
 



-मुर्री: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खक्कान अब्बासी वोट डालने पहुंचे। अब्बासी ने गवर्नमेंट ब्वायज स्कूल लासिआरी में वोट डाला।

लरकाना में पीपीपी कैंप में बलास्ट

शाह मोहम्मद प्राइमरी स्कूल में पीपीपी के फैसिलिटेशन कैंप के करीब हमला। चार लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनए-200/पीएस-11 में इस हमले के बाद मतदान रोक दिया गया है।

-खैबर पख्तून में स्थानीय पंचायत द्वारा महिलाओं की वोटिंग में भाग न लेने की हिदायत के बाद भी बढ़ चढ़ कर घरों से बाहर निकल रही हैं। महिलाओं के मतदान करने में पुलिस और सेना मदद के लिए आगे आईं हैं और वह मतदान केंद्रों तक महिलाओं को लाने की जुगत में लगी हैं। 

-मर्दान: पीटीआई और एएनपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। इस भिड़ंत में काफी लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। खबर है कि मर्दान में गोलीबारी भी हुई है। पुलिस ने मामले को नियंत्रण में ले लिया है। इससे पहले दो पार्टी के कार्यकर्ता स्वाबी में भिड़ गए थे जिसमें एक के मरने और दो के घायल होने की खबर थी। 






शांति के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित मलाला युसुफजई ने लोगों से वोट डालने की गुजारिश की । उन्होंने ट्वीट कर महिलाओं से खासतौर पर कहा है कि -उठो, आगे बढ़ो और वोट दो क्योंकि शक्ति तुम्हारे हाथों में है। 


कराची:  एनए-246 निर्वाचन क्षेत्र से पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध जबरदस्ती कराची की बिहार कॉलोनी पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहा था। 

-कराची: एमक्यूएम-पी पार्टी के नेता फारूक सत्तार ने वोट डालने पहुंचे। फारूक ने वोट डालने के बाद कहा कि पाकिस्तान की जनता ने किसी भी चुनाव में हमें निराश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल एमक्यूएम पाकिस्तान इतिहास में बहुत अहम होने वाले हैं। सत्तार ने कराची की जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए घरों से निकलने की गुजारिश की।  

- कराची: एमक्यूएम-पी पार्टी के नेता फारूक सत्तार ने वोट डालने पहुंचे। फारूक ने वोट डालने के बाद कहा कि पाकिस्तान की जनता ने किसी भी चुनाव में हमें निराश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल एमक्यूएम पाकिस्तान इतिहास में बहुत अहम होने वाले हैं। सत्तार ने कराची की जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए घरों से निकलने की गुजारिश की।

-पेशावर: भारी संख्या में महिलाएं मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए घरों से निकलीं।

-कराची: पाकिस्तानी नेता  मुस्तफा कमल ने एनए-243 पर मतदान किया। 

-क्वेटा: महिला और पुरुष भारी संख्या में वोट डालने पहुंचे

-नवाबशाह : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की बेटियां बख्तावर और अफीसा  वोट डालने के बाद फोटों खिचाते हुए। दोनों ने एनए-213 पर वोट डाला। 

-लाहौर: पीएमएलएन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार शहबाज शरीफ मॉडल टाउन के बूथ पर वोट देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed