फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   library in the name of osama bin laden

ओसामा बिन लादेन के नाम पर शुरू हुआ पुस्तकालय

Sat, 19 Apr 2014 04:42 PM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
library in the name of osama bin laden

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में महिलाओं के एक मदरसे के पुस्तकालय का नाम बदलकर पूर्व अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन


जामिया मदरसा लाल मस्ज़िद से संबंधित है, जो चरमपंथियों के साथ अपने कथित संबंधों के लिए जानी जाती है।

पुस्तकालय के दरवाजे पर लगाए गए एक पोस्टर पर बिन लादेन को "शहीद" घोषित किया गया है। बिन लादेन की मौत 2011 में अमरीकी कमांडों के एक छापे के दौरान हुई थी।
विज्ञापन


इस मस्ज़िद में 2007 में पाकिस्तानी सैनिकों ने छापा डाला था। इसके बाद हुए संघर्ष में दर्जनों लोग मारे गए थे।

बीबीसी संवाददाता शुमैला जाफरी ने इस्लामाबाद से बताया कि पुस्तकालय में कोई भी कुर्सी या मेज नहीं है और फ़र्श पर ही दो कंप्यूटर रखे हैं।

पुस्तकालय का परिसर काफी बड़ा है और ये इस्लामाबाद के बीचो-बीच स्थित है। इसका निर्माण कार्य अभी भी जारी है।

मदरसा के प्रवक्ता ने बताया कि नया नाम बिन लादेन को एक श्रृद्धांजलि है, जो "एक नायक" थे।

इस पुस्तकालय के मुख्य क्लर्क मौलाना अब्दुल अजीज हैं। वो चेतावनी देते हैं, "अगर सरकार मदरसा और मस्ज़िद बनाती है, तो उसके बाद वो शरीयत (इस्लामिक कानून) को निशाना बनाती है और हमें पलटवार का मौका देती है- अगर कोई हमें ठेस पहुंचाता है तो उसे बदले में फूलों की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वो पुस्तकालय इस्तेमाल अपने कार्यालय के लिए भी करते हैं। पुस्तकालय में करीब 2,000 किताबें हैं। इनमें से सभी पुस्तकें इस्लाम से संबंधित हैं।

हमारे संवाददाता ने बताया कि ये किताबें शरीयत, जिहाद और कुरान की व्याख्या से संबंधित हैं और अरबी, उर्दू और अंग्रेजी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed