{"_id":"5a364ded4f1c1b95188ba4cf","slug":"let-and-jud-terrorists-are-patriotic-says-former-military-dictator-pervez-musharraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोले- लश्कर और जमात-उद-दावा के आतंकी देशभक्त","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोले- लश्कर और जमात-उद-दावा के आतंकी देशभक्त
एजेंसी/ कराची
Updated Sun, 17 Dec 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने शनिवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के लोग देशभक्त हैं। उन्होंने दोहराया कि वह देश की सुरक्षा के लिए इन दोनों आंतकी संगठनों के साथ चुनावी गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
मुशर्रफ का यह बयान उनके उस दावे के करीब एक महीने बाद आया है, जिसमें उन्होंने खुद को इन दो संगठनों का सबसे बड़ा समर्थक करार दिया था। एआरवाई न्यूज चैनल के मुताबिक, 74 वर्षीय पूर्व सैनिक तानाशाह ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के लोग देशभक्त होते हैं।
विज्ञापन
इन लोगों ने पाकिस्तान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। यदि वे लोग राजनीतिक दल बनाते हैं तो उन्हें कौन रोक सकता है। इतना ही नहीं मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए हुए कहा कि वे कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के संस्थापक मुशर्रफ ने कहा कि अब तक इन दोनों संगठनों ने सियासी गठबंधन के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया है, लेकिन यदि उनकी इच्छा है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
मैं उदारवादी हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं धार्मिक प्रवित्ति के लोगों से नफरत करता हूं। मुझे पता है कि लश्कर और जमात के लोग भी मुझे पसंद करते हैं।