फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Lawmaker from Nawaz Sharif’s party demands action against Hafiz Saeed

PML-N के सांसद ने की हाफिज सईद पर कार्रवाई की मांग

Sun, 09 Oct 2016 12:23 AM IST
एजेंसी/लाहौर
एजेंसी/लाहौर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lawmaker from Nawaz Sharif’s party demands action against Hafiz Saeed
आतंकी हाफिज सईद - फोटो : File Photo

नवाज शरीफ की पार्टी के सांसद ने जमात-उद-दावा सरगना और मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने सईद को लगातार संरक्षण दिए जाने पर सरकार पर सवाल उठाया है और कहा है कि इसी वजह से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अलग-थलग पड़ गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद राना मुहम्मद अफजल ने दो दिन पहले ही कहा था कि हाफिज सईद कौन से अंडे दे रहा है जो हम उसे पाल रहे हैं? उन्होंने कहा कि जब हम हाफिज सईद पर कार्रवाई नहीं करते तो हमारी विदेश नीति खुद सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


अफजल ने कहा कि भारत ने जेयूडी सरगना सईद पर हमारे खिलाफ ऐसी स्थिति बना दी है कि कश्मीर मुद्दे पर विदेशी प्रतिनिधियों को जवाब देते नहीं बन रहा है। विदेशी प्रतिनिधियों ने हाफिज सईद को भारत-पाकिस्तान के बीच झगड़े की बड़ी वजह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंक पर अपनों से घिरे नवाज शरीफ

Lawmaker from Nawaz Sharif’s party demands action against Hafiz Saeed
नवाज शरीफ - फोटो : File Photo
पाक सांसद ने कहा कि हाल में वह फ्रांस गए थे। वहां उन्हें कश्मीर के बदतर हालात के बारे में स्पष्टीकरण देना था। बातचीत के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार हाफिज सईद का नाम लिया जा रहा था। उसे अंतरराष्ट्रीय जगत में कुख्यात चरित्र के तौर पर देखा जा रहा है।

इधर अफजल की टिप्पणी से बौखलाए हाफिज सईद ने नवाज शरीफ से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सईद ने कहा कि उसने नवाज शरीफ को उनके ‘मूर्ख दोस्तों’ के प्रति आगाह किया था जो कश्मीर मामले को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों का जरूर कोई गुप्त एजेंडा है, जिसे शरीफ को पर्दाफाश करना चाहिए।

सईद ने नवाज शरीफ से सेना प्रमुख राहिल शरीफ को सेवा विस्तार देने को भी कहा है, जिनका कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed