फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Lashkar-e-Taiba puppet of Pakistani army ISIS said

ISIS ने कहा, पाक सेना का गुलाम लश्कर-ए-तयैबा

Tue, 24 Nov 2015 09:39 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
Lashkar-e-Taiba puppet of Pakistani army ISIS said

चरमपंथी संगठन आईएसआईएस ने पाकिस्तानी आंतकी संगठन लश्करै तयैबा को जमकर लताड़ लगाई है। आईएसआईएस ने लश्कर-ए-तैयबा को पाकिस्तानी सेना का गुलाम करार दिया है।

विज्ञापन


यही नहीं आईएसआईएस का यह भी कहना है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान सेना की कटपुतली है। लश्कर-ए-तैयबा सेना के ईशारों पर काम करता है।

आईएसआईएस की यह प्रतिक्रिया लश्कर-ए-तैयबा के उस बयान के बाद आई है जिसमें उसने कहा था कि आईएसआईएस इस्लाम का दुश्मन है और लश्कर-ए-तैयबा आईएसआईएस की तरह मासूमों की हत्या नहीं करता है।

विज्ञापन

पाक सेना के ईशारों पर काम करता है लश्कर-ए-तैयबा

Lashkar-e-Taiba puppet of Pakistani army ISIS said

एक ऑनलाइन पत्रिका दाबिक में छपी रिपोर्ट में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर में भारत के खिलाफ सक्रिय संगठन पाकिस्तान सेना के ईशारे पर चल रहे हैं। सेना के ईशारों पर ये संगठन काम करते हैं।

आईएसआईएस ने यह भी कहा कि लश्कर-ए-तयैबा समेत अन्य जेहादी संगठन भी पाकिस्तान सेना के गुलाम हैं। सेना के ईशारों पर हमला किया जाता है।

पाकिस्तान सेना के दबाव में ही सांप्रदायिक दंगे किए जाते हैं। आईएसआईएस का कहना है कि आतंकी संगठन अलकायदा भी पाकिस्तान सेना के आदेश पर कार्य करता है। आईएसआईएस ने कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा भारत के जम्मू कश्मीर में आतंक का खेल दोहरा रहा है।

लश्कर-ए-तैयबा ने आईएसआईएस पर किया था हमला

Lashkar-e-Taiba puppet of Pakistani army ISIS said

गौरतलब है कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कहा था कि हमारा आईएसआईएस से किसी प्रकार का कोई भी संबंध नही है। वहीं लश्कर-ए-तैयबा ने आईएसआईएस से किसी भी प्रकार के गठजोड़ की बात को नकारा था और खुद को गैर इस्लामिक बताते हुए आईएसआईएस पर निशाना साधा था कि वे मासूमों की हत्या नहीं करते।

बता दें कि शनिवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर महमूद शाह ने  अपने एक बयान में कहा की आईएसआईएस इस्लाम का दुश्मन है। उन्होंने कहा था कि कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा का मकसद सिर्फ कश्मीर की आजादी है उसी के लिए हम भारत की सेना से लड़ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed