फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Kulbhushan Jadhav: Consular access will not be given to India says ISPR

जाधव: बाज नहीं आ रहा पाक, फिर ठुकराई भारत की कान्सुलर एक्सेस की मांग

Fri, 29 Dec 2017 04:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 04:07 AM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav: Consular access will not be given to India says ISPR
kulbhushan jadhav

पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से उनकी मां-पत्नी के मुलाकात के दौरान बदसलूकी के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान ने गुरुवार को एकबार फिर भारत की काउंसलर एक्सेस की मांग को ठुकरा दिया। पाकिस्तान के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाय से बातचीत में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि 'जाधव मामले में भारत की काउंसलर एक्सेस की मांग को इस्लामाबाद मानने से इनकार करता है।'
विज्ञापन


पाकिस्तान के इस फैसले के बाद भारतीय अधिकारी अब जाधव से नहीं मिल सकेंगे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि भारत की काउंसलर एक्सेस की मांग को पाकिस्तान ठुकरा चुका हो इससे पहले भी वह कई बार भारत की इस मांग को ठुकरा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 47 साल के भारतीय नागरिक जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने इस साल अप्रैल में जासूसी की आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। पर मई में भारत ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में याचिका दायर की, जिसके बाद इस फांसी पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed