फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   killing of humans is continuous in Balochistan now fifteen bullet riddled bodies found

बलूचिस्तान में पाकिस्तान की बर्बरता, गोलियों से छलनी 15 शव बरामद

Thu, 16 Nov 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 16 Nov 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
killing of humans is continuous in Balochistan now fifteen bullet riddled bodies found
ौर - फोटो : hindustan times

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने गोलियों से छलनी कम से कम 15 शव बरामद किए। एक सरकारी अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले के बुलेडा तहसील के गोरक क्षेत्र में यह शव पाए गए। 

विज्ञापन


शवों की शिनाख्त व पोस्ट-मार्टम के लिए इन्हें तरबात के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लोगों की हत्या के पीछे वजह क्या है, लेकिन इसे मानव तश्करी से जुड़ा मामला माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह लोग मजदूर थे या घुसपैठिए। 
विज्ञापन


शव बलूचिस्तान लेवी के कर्मचारियों ने बरामद किए हैं। बलूचिस्तान लेवी एक अर्धसैनिक बल है, जो एक कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में इस अशांत प्रांत में तैनात है और कानून व व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पाकिस्तान और साउथ एशियन देशों में मानव तश्करी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। साथ ही इन बॉर्डर इलाकों में लोगों की मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं।

पढ़ें: बलूचिस्तान की आजादी के नारे पर पाकिस्तान ने ब्रिटिश राजदूत को तलब किया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed