फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   kid died after being crushed by nawaz sharif convoy

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के काफिले से कुचलकर बच्चे की मौत

Sat, 12 Aug 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 12 Aug 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
kid died after being crushed by nawaz sharif convoy
नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के घरवापसी काफिले में तेज रफ्तार कार से कुचलकर एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह वाकया पाकिस्तान के लालामूसा में शुक्रवार को हुआ। पाकिस्तान के अखबार के मुताबिक बच्चा, नवाज शरीफ का स्वागत करने के लिए खड़ी भीड़ का हिस्सा था।

विज्ञापन


नवाज शरीफ एक सभा से लोगों को संबोधित करते हुए वापस लाहौर आ रहे थे। तभी 9 साल का अहमद भीड़ से निकलकर सड़क पर आ गया। और इलीट फोर्स से जुड़ी कार से टकरा गया। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक बच्चे को टक्कर मारने के बाद भी काफिले की बाकी कारें नहीं रुकीं और बच्चे को कुचलते हुए आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन


रिपोर्टस के मुताबिक बच्चे को सड़क पर पड़ा देख उसके पिता की हालत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उनकी जिंदगी को बचाने के लिए लड़ते रहे। नवाज के काफिले से बच्चे की मौत की घटना राष्ट्रीय मुद्दा बन गई। नवाज की बेटी मरयम ने घटना पर दुख जताया और बच्चे के परिवार की मदद करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार से मिलने का वादा किया। वहीं पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पीएम का बचाव करते हुए कहा कि बच्चे की मौत नवाज के काफिले में नहीं हुई। उसकी मौत किसी और वाहन से हुई है जो नवाज के काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed