फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Kashmir will never be part of Pakistan says Shaukat Ali

पीओके के निर्वासित नेता ने दिखाया पाकिस्तान को आईना

Sat, 17 Sep 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Kashmir will never be part of Pakistan says Shaukat Ali
- फोटो : ANI
यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के अध्यक्ष शौकत अली ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा,'पाकिस्तान किस मुंह से मानवाधिकारों की बात करेगा? दुनिया बेवकूफ नहीं है, पाक की झूठी बातों पर कोई यकीन नहीं करेगा।' पाक अधिकृत कश्मीर के निर्वासित नेता शौकत अली ने एएनआई से कहा कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं हो पाएगा। पाक कश्मीर में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहा है। कोई भी लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और राष्ट्रवादी कश्मीरी पाकिस्तान से सहमत नहीं होगा। अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा ,'भारत को धर्मनिरपेक्ष, राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक कश्मीरियों को संबोधित करना चाहिए। दुनिया के तमाम देशों को पाक का बहिष्कार करना चाहिए जब तक कि वह धर्मनिरपेक्ष लोगों के प्रति व्यवहार और अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करता।'
विज्ञापन

पाकिस्तान को मानवाधिकारों के उल्लंघन पर घेरा

Kashmir will never be part of Pakistan says Shaukat Ali
शौकत अली ने पाकिस्तान को मानवाधिकारों के उल्लंघन पर घेरते हुए कहा, 'पाकिस्तान ने अपनी शुरुआत से ही कश्मीर में मिलिटेंसी का समर्थन किया है।'
 
शौकत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर संयुक्‍त राष्ट्र के प्रस्ताव को भुला दिया है। इसे केवल प्रोपेगेंडा करना के लिए याद किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के मुताबिक भारत और कश्मीरी जनता इसमें पार्टी होगी। पाकिस्तान इसमें पार्टी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed