{"_id":"5a9af49e4f1c1bdd0b8b6c48","slug":"journalist-anjum-munir-raja-shot-dead-in-rawalpindi-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सरेआम गोली मारकर पत्रकार की हत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में सरेआम गोली मारकर पत्रकार की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि 40 साल के अंजुम मुनीर राजा बृहस्पतिवार देर रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे उसी समय मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनका पीछा किया और फिर उनपर गोलीबारी की।
विज्ञापन
डॉन न्यूज की खबर के अनुसार घटना बैंक रोड पर हुई जो पाकिस्तानी सेना के राष्ट्रीय मुख्यालय से कुछ ही मिनट की दूरी पर है। राजा के सिर, गर्दन और धड़ में छह गोलियां मारी गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजा के रिश्तेदार तारिक महमूद के मुताबिक, वह इस्लामाबाद के एक उर्दू अखबार में सब-एडिटर के रूप में काम करते थे।