फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   JKNAP and NSF protest against Pakistan in Gilgit Baltistan and PoK

PoK में प्रदर्शनकारियों ने फिर खोला पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा

Sun, 27 Aug 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sun, 27 Aug 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
JKNAP and NSF protest against Pakistan in Gilgit Baltistan and PoK
PoK में प्रदर्शन - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर नेशनल आवामी पार्टी (JKNAP) और नेशनल स्टूडेंट फेडरेशन (NSF) ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को रावलकोट में JKNAP और NSF ने गिलगित बाल्टिस्तान और पीओके में लगातार हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि पाक अधिकृत कश्मीर में आजादी के लिए लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन

 


पाकिस्तान से आजादी के लिए PoK में रैली
हाल ही में पीओके की आजादी के लिए जम्मू कश्मीर नेशनल स्टूडेंट फेडरेशन ने एक विशाल रैली का आयोजन किया था। पाकिस्तान से आजादी के लिए की गई इस रैली बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीओके में अशांति फैलाने का आरोप
वहीं रैली को संबोधित करते हुए एक क्षेत्रीय नेता ने पाकिस्तान पर पीओके में अशांति फैलाने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर चल रही रैली में लियाकत खां ने कहा था कि हमारे यहां की शांति को बर्बाद करने के लिए पाकिस्तान आतंकी भेजाता है।

पाक अधिकृत कश्मीर में आजादी के नारे
यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाक अधिकृत कश्मीर में आजादी के नारे लगे हैं। यहां लोग पाकिस्तान के जुल्मों से परेशान है और उससे आजादी चाहते हैं। पाकिस्तान यहां के लोगों की आवाज को दबाने के लिए सेना का प्रयोग करता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed