फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   jinnah's house destroyed in bomb blast

कायदेआजम जिन्ना का घर बम धमाके में तबाह

Sat, 15 Jun 2013 04:36 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 15 Jun 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
jinnah's house destroyed in bomb blast

पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि बलूचिस्तान प्रांत में स्थित देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का घर बम धमाके में जलकर तबाह हो गया है।

विज्ञापन


प्रांत के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नसीब काकड़ ने बीबीसी को बताया कि पिछली रात ज़्यारत टाउन में क़रीब के पहाड़ियों से कुछ हथियारबंद हमलावर मोहम्मद अली जिन्ना के घर 'ज़्यारत रेसिडेंसी' में दाख़िल हो गए और बम फ़ेकने के अलावा फ़ायरिंग भी करने लगे।
विज्ञापन


इस हमले में वहां मौजूद एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार बम फटने से आग लग गई जिसके कारण इमारत पूरी तरह तबाह हो गई।

धरोहर जलकर ख़ाक
यहां तक की मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ें जिन्हें राष्ट्रीय धरोहर का सम्मान हासिल था वे भी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गईं।

jinnah houseअधिकारी के अनुसार घर के क़रीब एक लाइब्रेरी भी मौजूद थी हालांकि उसे आग से किसी तरह का नुक़सान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हमलावर भागने में कामयाब हो गए और बम निरोधक दस्ते ने चार बमों को निष्क्रिय कर दिया।

बलूचिस्तान की ज़्यारत रेसिडेंसी एक ख़ूबसूरत इलाक़े में बना हुआ पर्यटक स्थल है। मोहम्मद अली जिन्ना अपनी मौत से पहले यहां रहा करते थे।

इस इमारत की तामीर 1892 में की गई थी। तब ब्रितानी अफ़सर छुट्टियों के दौरान यहां रहा करते थे।

1947 में पाकिस्तान बनने के बाद मोहम्मद अली जिन्ना उसके पहले गवर्नर जनरल बने।

1948 में ख़राब स्वास्थ्य के कारण जिन्ना बलूचिस्तान के इसी घर में रहने लगे थे और अपनी ज़िंदगी के आख़िरी दो महीने उन्होंने इसी घर में गुज़ारे थे।

उनकी मौत के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस घर को 'क़ायद-ए-आज़म रेसिडेंसी' के नाम से राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया गया था। हर साल गर्मियों के मौसम में देश भर से कई पर्यटक इसके दर्शन करने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed