{"_id":"5bf0a3e9bdec22697e53a06e","slug":"javed-akhtar-and-film-star-shabana-azmi-in-pakistan-to-attend-faiz-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के फैज फेस्टिवल में शामिल हुए शबाना आजमी और जावेद अख्तर ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के फैज फेस्टिवल में शामिल हुए शबाना आजमी और जावेद अख्तर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
film star Shabana Azmi in Pakistan to attend Faiz festival
अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के लाहौर में चौथे फैज फेस्टिवल में शिरकत की। तीन दिवसीय फेस्टिवल शुक्रवार को लाहौर के अल्हामरा आर्ट्स काउंसिल में शुरू हुआ। फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में ‘कैफी और फैज’ पर बात करते हुए आजमी ने कहा, ‘हमारा घर थोड़ा छोटा था, लेकिन ऐसी जगह थी जहां फैज अहमद फैज, जोश मलीहाबादी और फिराक गोरखपुरी जैसे साहित्य जगत के दिग्गज जुटा करते थे।
अभिनेत्री ने कहा, फैज और कैफी की विचारधारा एक
हालांकि तब मुझे उनकी शायरी समझ नहीं आती थी, लेकिन उनकी बैठक के दौरान घर का माहौल बेहद शानदार होता था।’ उन्होंने कहा कि फैज और कैफी दोनों की विचारधारा एक ही थी। दोनों मानवतावादी थे, इंसानों से प्यार करते थे और दोनों में सहिष्णुता थी। इस दौरान अभिनेत्री ने माता शौकत आजमी और पिता कैफी आजमी को याद करते हुए बताया कि कैसे 1947 में एक मुशायरे के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उनकी मुहब्बत परवान चढ़ी।