{"_id":"5b8a6db442c7924659431063","slug":"japan-government-will-grant-rs-2-6-billion-rupees-for-two-projects-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक को मिला जापान का साथ, मिलेगा 2.6 अरब रुपए का अनुदान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक को मिला जापान का साथ, मिलेगा 2.6 अरब रुपए का अनुदान
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Sat, 01 Sep 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी खस्ता हालत में पहुंच चुकी है कि हर वक्त उसके ऊपर आर्थिक संकट के बादल छाए हुए हैं। उसकी अर्थव्यवस्था जैसे तैसे चीन के दिए कर्ज और अमेरिकी मदद से चल रही है। ऐसे वक्त में पाक के लिए एक राहत भरी खबर है। जापान सरकार पाकिस्तान को दो परियोजनाओं के लिए 2.6 अरब रुपये का अनुदान देगी। इस बात की जानकारी शनिवार को मीडिया की रिपोर्टों में दी गयी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर में कहा गया है कि जापान के विदेश राज्य मंत्री काजूयूकी नकाने ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान इस सहायता के लिए कागजात पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
इनमें एक परियाजना मुल्तान में मौसम निगरानी राडार लगाने की है। इसके लिए जापान सरकार 2.1 अरब येन (2.3 अरब रुपये) का अनुदान देगी। दूसरी परियोजना मानव संसाधन विकास छात्रवृत्ति की है। इसके लिए जापान से 33 करोड़ येन यानी 36 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ जापान ने 1952 में राजनयिक संबंध किया था तभी से वह उसे विकास के लिए मदद देता रहा है। जापान पाकिस्तान में कराची सहित चार जगहों पर मौसम राडार लगाने के लिए सहायता दे चुका है। इसी तरह पाकिस्तान में 6,500 लोग मानव संसाधन विकास योजना के तहत जापान से छात्रवृत्ति पा चुके हैं।