फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   jamaat-ud-dawa chief hafiz saeed says pakistan government can not arrest him

आतंकी हाफिज सईद की धमकी, पाकिस्तान सरकार मुझे गिरफ्तार करके दिखाए

Tue, 06 Feb 2018 09:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
jamaat-ud-dawa chief hafiz saeed says pakistan government can not arrest him

प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख और मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान सरकार को हिम्मत है तो वह उसे गिरफ्तार करे दिखाए। सईद ने कहा कि कश्मीरी लोगों के लिए लड़ाई लड़ना बंद नहीं करूंगा। 

विज्ञापन


यहां एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो वह आए और मुझे गिरफ्तार करे। अगर हमें दबाने की कोशिश की गई तो हम मजबूती से उभरेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट ने हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर 17 मार्च तक रोक लगा दी। सईद अपनी गिरफ्तारी रुकवाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा था। उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के पाक दौरे से पहले गिरफ्तारी का डर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सईद की याचिका पर सुनवाई की और पाक सरकार को उसके खिलाफ किसी भी तरह की प्रतिकूल कार्रवाई करने से रोक दिया। कोर्ट ने इस मामले में पाक सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा।


सईद ने अपनी याचिका में कहा, 'सरकार अमेरिका और भारत के इशारे पर उसे गिरफ्तार करना चाहती है।' सईद के वकील एके डोगर ने कोर्ट में दलील पेश की थी कि संयुक्त राष्ट्र के दल के पाकिस्तान में रहने के दौरान सरकार सईद के खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed