फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Jadhav case: Pakistani media angry over ICJ and Nawaz Sharif

जाधव मामला पर पाकिस्तानी मीडिया ने आईसीजे और नवाज सरकार पर निकाला गुस्सा

Fri, 19 May 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Submitted by: आनंद
amarujala.com- Submitted by: आनंद Updated Fri, 19 May 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Jadhav case: Pakistani media angry over ICJ and Nawaz Sharif
कुलभूषण जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट के रोक लगाने के बाद पाकिस्तानी मीडिया में सरकार और इंटरनेशनल कोर्ट दोनों की आलोचना की गई। दुनिया अखबार की हेडलाइन है कुलभूषण को फांसी ना दी जाए, इंटरनेशनल कोर्ट खाक। अखबार ने पहले पन्ने पर इस मामले से जुड़ी चार खबरों को जगह दी हैं।
विज्ञापन


दूसरी खबर है, इंटरनेशनल कोर्ट ने 17 साल पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ फैसला दिया। तारीख—ए-इंसाफ ने लिखा कि इंटरनेशनल कोर्ट ने अनुभवहीन वकील चुना। वहीं अंग्रेजी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल ने लिखा कि आईसीजे ने भारतीय जासूस की फांसी पर अंतिम निर्णय होने तक रोक लगाई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा कि कुलभूषण जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले पर इमरान खान ने नवाज शरीफ को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

विदेश नीति पर सवाल

Jadhav case: Pakistani media angry over ICJ and Nawaz Sharif
वहीं अखबारों को दिए गए बयानों में पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अदालत ने सिर्फ राय दी है और आगे चलकर फैसला पाकिस्तान के हक में आ सकता है। पाकिस्तान के लगभग सभी अखबारों के मुताबिक विपक्षी दलों खासकर पीटीआई और जमात-ए-इस्लामी ने तो सरकार को आड़े हाथों लिया।

वहीं इस मामले पर पाकिस्तान के कई कानूनी जानकारों और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बयान भी अखबारों में छपे हैं। जिसमें बकायदा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम लेकर कहा गया है कि उनकी टीम अच्छी नहीं थी और वो इंटरनेशनल कोर्ट में अनुभवहीन लोगों को लेकर गए थे।

अखबारों में छपे विपक्षी दलों के बयानों में पाकिस्तान की विदेश नीति को भी नाकाम बताया गया है। और सरकार पर इल्जाम लगाया है कि तैयारी से ना जाने की वजह से फैसला भरत के हक में गया। वहीं पाकिस्तान की सरकार का कहना है कि अभी फैसला नहीं आया है और जब तक फैसला नहीं आ जाता इसे भारत की जीत नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed