फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Islamabad High Court: Valntains Day anti-Muslim, it is not to celebrate

'मुस्लिम विरोधी है वैलेंटाइन डे, मुस्लिम इसे न मनाएं'

Mon, 13 Feb 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Islamabad High Court: Valntains Day anti-Muslim, it is not to celebrate
वैलंटाइंस डे से एक दिन पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूरे देश में वैलंटाइंस डे न मनाने के आदेश दिया है। कोर्ट ने इसे धर्म विरोधी करार देते हुए यह आदेश जारी किया है। पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल वाहिद की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस शौकत अजीज ने सभी मीडिया चैनलों को भी वैलंटाइंस डे को बढ़ावा नहीं देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जस्टिस शौकत अजीज ने इस्लमाबाद उच्चायोग, सूचना मंत्रालय और पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरटी ( पेमरा ) ने इन सभी को तुरंत प्रभाव से आदेश को लागू करने का कहा है। वहीं, इस मुद्दे पर याचिकाकर्ता अब्दुल वाहिद का कहना है कि वैलंटाइंस डे को मुख्यधारा की मीडिया और सोशल मीडिया पर बढ़ावा मिल रहा है, जोकि इस्लाम विरोधी है।
विज्ञापन


वाहिद ने सार्वजनिक रूप से वैलंटाइंस डे न मनाने की कोर्ट से मांग की है। हाईकोर्ट ने सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया से वैलंटाइंस डे को न बढ़ावा देने के आदेश दिए थे। पिछले साल राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भी वैलंटाइंस डे को धर्म विरोधी और मुस्लिम विरोध करार दिया था, किसी से भी इसको न मनाने के अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हर साल पाकिस्तान में वैलंटाइंस डे को लेकर मिलता-जुलता रवैया देखने को मिलता है। कुछ लोग इसके समर्थन में रहते है तो कुछ विरोध में। शहर के कुछ रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य जगह पर वैलंटाइंस डे मनाया जाता है। दूसकी ओर वैलंटाइंस डे विरोध लेकर लोग इसको 'हया दिवस ' बताते है। वहीं कुछ कॉलजों में वैलंटाइंस डे का विरोध देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed