फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   islam allows transgender to get marriage

पाकिस्तान में फतवा जारी कहा, इस्लाम देता है किन्नरों को शादी की इजाजत

Mon, 27 Jun 2016 06:32 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 27 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
islam allows transgender to get marriage
- फोटो : BBC

पाकिस्तान पंजाब की राजधानी लाहौर के 50 से अधिक मुफ्तियों ने फतवा दिया है कि किन्नरों का निकाह इस्लामी कानून के मुताबिक वैध है। यह फतवा संगठन इत्तेहाद-ए-उम्मत पाकिस्तान की अपील पर जारी किया गया है।

विज्ञापन


संगठन के प्रमुख जिया उल हक नक्शबंदी के मुताबिक 50 से अधिक मुफ्तियों ने फतवा दिया है कि 'ऐसे किन्नर जिनमें शारीरिक रूप से पुरुषों के अंग हैं, उनका ऐसे खोजे से निकाह जायज है जिसमें स्त्री के अंग मौजूद हों।'
विज्ञापन


फतवे के मुताबिक स्पष्ट अंग वाले किन्नर आम आदमी और औरत भी शादी कर सकते हैं। मुफ्तियों ने यह स्पष्ट किया है कि जिन किन्नरों में पुरुष और महिला दोनों के अंग हैं, उनका निकाह जायज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्तियों ने फतवे के माध्यम से सरकार से अपील की है कि किन्नरों के अधिकार का पूरा ध्यान रखा जाए क्योंकि यह सरकार की जिम्मेदारी है।

islam allows transgender to get marriage

फतवे में कहा गया कि किन्नरों के अधिकार के लिए उलेमाओं की निगरानी में कानून बनाया जाए। फतवे में मांग की गई है कि इस्लामी कानून के मुताबिक किन्नरों का जायजाद में हिस्सा है।

उन्होंने सिफारिश की है कि ऐसे माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो किन्न बच्चों को संपत्ति से बेदखल करते हैं। मुफ्तियों ने ट्रांससेक्सुअल का मजाक उडाने और उन पर व्यंग्य करने पर इस्लामी कानून के मुताबिक पांबदी लगाई है।

फतवे में सरकार से मांग की गई है कि किन्नरों को पहचान पत्र जारी किए जाएं ताकि उन्हें पहचान मिले और वो भी अन्य पाकिस्तानी नागरिकों की तरह नौकरी, व्यापार और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकें।


पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वाह की सरकार ने अपने सालाना बजट में किन्नरों के विकास के लिए 20 करोड रुपए आवंटित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed